Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 27, 2026

ईवीएम का मुद्दा फिर पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

एक बार फिर से ईवीएम मशीनों का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील मनोहर लाल शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में ईवीएम से मतदान के खिलाफ याचिका दाखिल की।

एक बार फिर से ईवीएम मशीनों का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील मनोहर लाल शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में ईवीएम से मतदान के खिलाफ याचिका दाखिल की। साथ ही उन्होंने इस मामले में जल्द सुनवाई की मांग की है। इस पर सीजेआई (CJI) एन वी रमना ने कहा कि क्या अब उनको ईवीएम मशीन से दिक्कत है ? शर्मा ने कहा कि बैलेट पेपर से ही चुनाव होने चाहिए। हम कानून के लिहाज से बात कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि विधानसभा चुनावों से पहले सुनवाई हो। इस पर CJI ने कहा कि वो देखेंगे।
शर्मा ने अपनी याचिका में जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 61(a) को चुनौती दी है। इसमें बैलेट पेपर की जगह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम से मतदान कराए जाने का प्रावधान किया गया है। शर्मा की याचिका के मुताबिक इस प्रावधान को अब तक संसद से मंजूरी नहीं मिली है। लिहाजा इसके जरिए कराए गए अब तक के सारे चुनाव अवैध हैं। सब जगह बैलेट के जरिये फिर से मतदान कराया जाना चाहिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।