Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

दून के मेयर से मिला ब्राह्माण समाज महासंघ का प्रतिनिधिमंडल, परशुराम चौक की मांग को दिया ज्ञापन

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ग्यारह ब्राह्माण घटक संगठनों के प्रतिनिधि संगठन “ब्राह्मामण समाज महासंघ” के प्रतिनिधिमंडल ने आज राजधानी में भगवान श्री परशुराम चौक की मांग को लेकर मेयर सुनील उनियाल गामा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मेयर को ज्ञापन सौंपा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के तीस लाख ब्राह्मामण बंधुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए भगवान श्री विष्णु जी के अवतार परशुराम जी के सम्मान में राजधानी में परशुराम चौक की स्थापना की जाए। मेयर गामा जी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि वे उक्त मांग को पूर्ण कराने का प्रयास करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रतिनिधिमंडल ने मांगपत्र में निरंजनपुर मंडी समिति के चौराहे को परशुराम चौक करने का सुझाव रखा है। ज्ञापन देने से पूर्व महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने महापौर जी का अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल में ब्राह्माण समाज महासंघ के संरक्षक पंडित लालचंद शर्मा, अध्यक्ष प्रमोद मेहता, महामंत्री शशि शर्मा, डा. वी डी शर्मा, पंडित राम प्रसाद गौतम, थानेश्वर उपाध्याय, मनमोहन शर्मा, राजकुमार शर्मा, रूपचंद शर्मा, प्रभात डंडरियाल, आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *