मुनि की रेती क्षेत्र में खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो घायल
उत्तराखंड के टिहरी जिले में मुनि की रेती क्षेत्र में एक कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो घायल हैं। घायलों को 108 सेवा के माध्यम से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण पता नहीं चल पाया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बताया जा रहा है कि कार गूलर से आगे पावकीदेवी की तरफ जा रही थी। गूलर से करीब एक किलोमीटर आगे चालक संतुलन खो बैठा और कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार से में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य दो को अस्पताल पहुंचाया गया है। कार में कुल चार लोग सवार थे।



