Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 11, 2026

मजाक बना सीएम शिकायत पोर्टल, सेल्फी प्वाइंट की हालत देखकर डर जाओगे, वरिष्ठ नागरिक की व्यथा को जानिए

उत्तराखंड में आमजन की शिकायत के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल है। दावा किया जाता है कि इसमें की गई शिकायत का हर हाल में समाधान होगा। वहीं हकीकत में ऐसा नजर नहीं आ रहा है। सिर्फ भाषण और लफ्फाजी में ही समस्याएं सुलझ रहीं हैं। एक वरिष्ठ नागरिक छोटी सी समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल में कई बार शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद समाधान नहीं हो पाया है। मजेदार बात ये है कि जिस स्थान को सेल्फी प्वाइंट बनाया गया, उसके पास आप दो सैकेंड तक खड़े नहीं हो सकते हैं। ऐसे में सीएम से बार बार शिकायत करने वालों में वरिष्ठ नागरिक बैंक इंप्लाइज यूनियन के पूर्व पदाधिकारी जगमोहन मेंदीरत्ता हैं, जो देहरादून के ओंकार रोड में निवासरत हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जगमोहन मेंदीरत्ता अपनी व्यक्तिगत समस्या के लिए नहीं लड़ते हैं। वह समाज के लोगों की समस्या, पर्यावरण संरक्षण के साथ ही अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर उम्र के आखरी पड़ाव में सक्रिय हैं। दून सिटीजंस फोरम के माध्यम से वह देहरादून के पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ों के कटान के खिलाफ भी आंदोलन में सक्रिय हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एक लड़ाई वह नेशविला रोड में सड़क किनारे कूड़ा फेंकने के खिलाफ लड़ रहे हैं। इसकी और ना तो जिला प्रशासन ने ही ध्यान दिया और ना ही नगर निगम प्रशासन ने। एक बार फिर सीएम पोर्टल में की गई शिकायत में उन्होंने लिखा कि पूर्व में आपने (सीएम उत्तराखंड) ने देहरादून को स्वच्छ बनाने कि दिशा में शहर के अनेकों कूड़ेदान हटाकर घर घर से कूड़े एकत्रित कर देहरादून को स्वच्छ बनाने के लिए सराहनीय कार्य किया था। इसका यहाँ के निवासियों ने आपका धन्यवाद भी किया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि इस कार्य के तहत नेशविला रोड स्थित कूड़ाघर भी था। इसे जिसमे उसका सौन्दरिकरण करके सेल्फी पॉइंट बना दिया था, भले ही वह अब निजी पार्किंग के लिए इस्तेमाल हो रहा हो। साथ ही कूड़ा घर उठाने का काम शुरू होने के बाद ही सेल्फी प्वाइंट वाले इसी स्थान के ठीक पीछे उससे ज्यादा मात्रा में कूड़ा डाला जा रहा है, जहां पहले कूड़ादान था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि इस स्थान के साथ मे लगता नाला भी चोक हो रहा है। इस बारे में उनके अतिरिक्त कई अन्य लोगों भी शिकायत कर चुके हैं। फिर भी उसका समाधान नही किया गया। वह काफी समय से इस शिकायत को मुख्यमंत्री पोर्टल में कई बार कर चुके हैं। हर बार गलत जानकारी देकर शिकायत को बंद कर दिया जाता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

समाजसेवी जगमोहन मेंदीरत्ता ने सीएम पोर्टल में की गई शिकायत में आगे लिखा कि अगर शिकायत का निवारण गलत जानकारी देकर किया जाता है, तो आपसे निवेदन है कि पोर्टल को ही बंद कर दें। क्योकि पोर्टल के संचालन में भी काफी सरकारी धन खर्च होता होगा। भविष्य में कभी भी कोई शिकायत आपके पोर्टल पर नही करूँगा। उन्होंने व्यथा बताई कि वरिष्ठ नागरिक होने के कारण मैं सरकारी कार्यालय में जाने में भी असमर्थ हूं। क्योकि ये जनहित से जुड़ा मामला था, इसलिए में इसको आपके संज्ञान में ला रहा हूं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अब लोकसाक्ष्य की ओर से पाठकों से सवाल है कि क्या ऐसे मुद्दों को लेकर हम जागरूक नहीं रहेंगे। या फिर हम इसी बात पर खुश हो जाएंगे कि खास मौकों पर ऐसे स्थानों को पर्दे लगाकर ढक देंगे। जैसा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत आने पर सड़कों के दोनों तरफ पर्दे लगा दिए गए। कारण ये था कि उन्हें शहर की गंदगी नजर ना आए। साथ ही उत्तराखंड के सीएम से अनुरोध है कि ऐसे जनहित के मामलों को प्राथमिकता से सुलझाएं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *