Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

ग्राफिक एरा के छात्र शार्दुल थपलियाल चीन में एशियन स्कीइंग माउंटेनियरिंग चैंपियनशिप में दिखाएंगे हुनर

उत्तराखंड के शार्दुल थपलियाल चीन में होने जा रही एशियन स्कीइंग माउंटेनियरिंग चैंपियनशिप में अपना हुनर दिखाएंगे। स्कीइंग के क्षेत्र में उभरते सितारे शार्दुल देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र हैं। बड़गांव (जोशीमठ) निवासी शार्दुल थपलियाल 16 से 20 मार्च के बीच चीन में होने वाली एशियन स्कीइंग माउंटेनियरिंग चैंपियनशिप में शामिल होंगे। ग्राफिक एरा ने अपने होनहार छात्र शार्दुल को चीन के लिए रवाना किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने शार्दुल को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि वह बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने शार्दुल को अच्छे उपकरणों के लिए तीन लाख रुपए भेंट किए। शार्दुल के इस मुकाबले के लिए ग्राफिक एरा के छात्र छात्राएं काफी उत्साहित हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इससे पहले शार्दुल ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ कश्मीर में आयोजित इंटर यूनिवर्सिटीज स्कीइंग चैंपियनशिप में स्की माउंटेनियरिंग (स्प्रिंट) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उल्लेखनीय है कि ग्राफिक एरा के पांच छात्र-छात्राओं ने ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और महिला क्रिकेट टीम की विश्व चैंपियनशिप विजेता टीम की खिलाड़ी स्नेह राणा भी ग्राफिक एरा की छात्रा है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।