Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

एसएचआरयू जौलीग्रांट में रंगोत्सव की धूम, जमकर उड़ाया गुलाल, डीजे की धुन पर झूमे छात्र-छात्राएं

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) होली के रंग में सराबोर नजर आया। सभी कॉलेजों के छात्र और छात्राओं और फैकल्टी ने मिलकर जमकर गुलाल उड़ाया। ओपन डीजे की धुन पर देर शाम तक छात्र-छात्राएं थिरकते रहे और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ग्राउंड और सेंट्रल पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। परिसर में रंगों की फुहार के साथ उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। छात्रों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाली, पंजाबी, राजस्थानी, हरियाणवी और बॉलीवुड गीतों की धुन पर छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने जमकर नृत्य किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *