खड़गे के मन में फैली पीड़ा ले डूबेगी भाजपा को: धीरेंद्र प्रताप
उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि हल्द्वानी छुआछूत कांड को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के मन में फैली पीड़ा और उससे निकली आह भाजपा सरकार को ले डूबेगी। हल्द्वानी की एक वकील की अपील पर इस छुआछूत कांड के नाम पर हुई एफआईआर दर्ज होने को एक साधारण घटना बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस यदि सत्याग्रह ना करती तो इस तरह की एफआईआर दर्ज होने का कोई सवाल नहीं था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
धीरेंद्र प्रताप ने कहा जिस तरह से वयोवृद्ध कांग्रेस अध्यक्ष का सार्वजनिक अपमान किया गया और प्रधानमंत्री और गृहमंत्री इतनी बड़ी घटना के बाद मूकदर्शक बने रहे, यह भारत के इतिहास का एक काला अध्याय है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई देश के प्रधानमंत्री होते तो निश्चय ही उसी दिन एफआईआर स्वत: दर्ज हो गई होती और दोषी पिछले कई दिनों से जेल की हवा खा रहे होते। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप ने कहा इस सारे मामले में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का रवैया बहुत ही शर्मनाक रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए। धीरेंद्र प्रताप ने कहा यह मामला अभी खत्म नहीं हुआ है और जनता की अदालत में है और जिस तरह से देश में इसकी प्रतिक्रिया हुई है, प्रदेश में प्रतिक्रिया हुई है। उन्होंने कहा कि कोई शक नहीं 2027 के उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में यह घटना भारतीय जनता पार्टी के कफन में कील डालने का काम करेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
ये है प्रकरण
गौरतलब है कि आठ अगस्त को उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली थी। उनकी रैली के बाद 10 अगस्त को कुछ लोगों ने रैली स्थल पर हवन किया और गंगाजल से शुद्धिकरण का ड्रामा किया। इस मामले को खड़गे ने राज्यसभा में भी उठाया। वहीं, कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली में प्रेस वार्ता कर इस मामले में उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट ने शुद्धिकरण का समर्थन किया। ऐसे शुद्धिकरण करने वालों के साथ ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए। वहीं, बीजेपी नेताओं का कहना है कि रामलीला मैदान में धार्मिक नारे लगाए गए। इसलिए वहां शुद्धिकरण किया गया। इस मामले में पुलिस ने रविवार 30 अगस्त, 2026 को बताया कि हल्द्वानी में वाल्मीकि समुदाय के एक सदस्य की शिकायत के बाद राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस नेता ने एआईसीसी प्रमुख के कार्यक्रम स्थल पर आयोजित एक धार्मिक अनुष्ठान को जातिवादी रंग दिया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



