Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 9, 2026

दिव्यांगता को कमजोरी नहीं, क्षमता समझें: मनोज सरकार

अर्जुन अवॉर्डी और पैरालंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने कहा कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की क्षमता की सीमा नहीं, बल्कि उसकी अदृश्य और विशिष्ट क्षमताओं को पहचानने का अवसर है। जरूरत है तो बस उनकी प्रतिभा और सामर्थ्य पर विश्वास करने की। वह आज देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में “चुनौतियों को सफलता के अवसरों में बदलने” के विषय पर आयोजित अतिथि व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मनोज सरकार ने कहा कि दिव्यांगजनों के प्रति सोच में बदलाव की शुरुआत परिवार से होनी चाहिए। परिवार बच्चों को यह विश्वास दिलाए कि वे किसी से कम नहीं हैं और अपनी पसंद के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाज और सरकार की जिम्मेदारी है कि उन्हें आवश्यक सहयोग, सुविधाएं और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराएं। हमें भी ऐसी व्यवस्था विकसित करनी होगी, जहां समान अवसर के साथ हर व्यक्ति अपनी क्षमताओं के बल पर आत्मनिर्भर बन सके। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह ने कहा कि दिव्यांगता अक्षमता नहीं समाज द्वारा खड़ी की गई बड़ी चुनौती हैं। दिव्यांगजनों को सम्मान, प्रोत्साहन, सुगम पहुंच और समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानो से समावेशी वातावरण बनाने और छात्रों से दिव्यांग साथियों को हर गतिविधि में समान रूप से शामिल करने का आह्वान किया। इस अतिथि व्याख्यान का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ कॉमर्स ने किया। कार्यक्रम में स्कूल ऑफ़ कॉमर्स की हेड डॉ रूपा खन्ना शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।