Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 10, 2026

नीतिन नबीन ने बीजेपी के विचार को आगे बढ़ाने को सीएम धामी की थपथपाई पीठ, बोले- शुद्धिकरण राहुल और कांग्रेस का विभाजनकारी षड्यंत्र

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कांग्रेसी अशुद्धिशकरण को झूठ बताते हुए जोरदार हमला बोला। उन्होंने इसे राहुल गाँधी और कांग्रेस नेतृत्व का विभाजनकारी षड्यंत्र बताया। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आयोजित पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में उन्होंने देवभूमि को पार्टी वैचारिक प्रतिबद्धता की भूमि बताया। वहीं आह्वान किया कि 27 विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत के साथ हमें 29 के आम चुनाव की तरफ से मजबूती से कदम बढ़ाना है। उन्होंने भाजपा सरकार और प्रदेश संगठन की तारीफ करते हुए कहा, कार्यकर्ताओं का सामर्थ्य और जनता का विश्वास बताता है कि उत्तराखंड में भाजपा का विजय रथ नहीं रुकने वाला है। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने आवाहन किया कि अब समय आ गया है कि सरकार के कार्यों एवं उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाकर उनका विश्वास हासिल किया जाए। जिसके साथ हमें उनका भी बेनकाब करना है जो तुष्टीकरण एवं जातिवाद से देश समाज को बांटना चाहते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यसमिति के दूसरे सत्र में उन्होंने कहा कि इसी हल्द्वानी की धरती से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक राजनीतिक खेल खेलने, षड्यंत्र रचने का काम किया। जो उनकी विभाजनकारी राजनीति है और विभाजनकारी सोच है। वे इस उत्तराखंड की पवित्र भूमि को अपवित्र कर ही नहीं सकती, जहाँ के लोग तो अपने गुरुओं को, अपने देवों, देवी-देवताओं को पूजते हैं। और हमारे लिए यहाँ के हर पत्थर में, कण-कण में शंकर बसा है, हम उस सोच के लोग हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कांग्रेस के लोगों से पूछा कि आपका इतिहास क्या कह रहा है? आपने सीताराम केसरी जी के साथ क्या किया। इनका इतिहास रहा है दलितों के अपमान का। इसलिए जिनका इतिहास दलितों के अपमान का रहा है, वो कभी भी दलित का सम्मान कर ही नहीं सकते। और जिन विषयों को आपने उठाया है, उस पर आप केवल राजनीति करना चाहते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

​उन्होंने कहा कि इसी कांग्रेस के लंबे समय तक जब धारा 370 जम्मू-कश्मीर में चल रहा था, तो वाल्मीकि समाज के बेटे-बेटियाँ जो भले एमए कर जाएँ, पीएचडी कर जाएँ, पर उनको सफ़ाई कर्मचारी के रूप में ही काम करने के लिए विवश किया जाता था। यह कोई और नहीं, कांग्रेस की सरकार की देन थी। उन्होंने कहा अटल बिहारी वाजपेयी जी ने उत्तराखंड का निर्माण में अपना नेतृत्व दिया है। अब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसको सँवारने का काम हम सब मिलकर करने वाले हैं। जिस प्रकार से मुख्यमंत्री, जनता का विश्वास और जनता के विकास की चिंता कर रहे हैं। उसे देखते में विश्वास से कह सकता हां कि हम सब मिलकर 2027 में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि ​आज डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। यहां पंचायत निकाय सभी जगह हम जीते हैं, यहां ट्रिपल इंजन की सरकार की ताकत से हम काम कर रहे हैं। विपक्ष की सरकारों की प्राथमिकता में पहाड़ों का विकास नहीं था, लेकिन उत्तराखंड के विकास के लिए हमेशा अपने संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाया है। आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस से लेकर चार धाम के ऑल वेदर रोड से लेकर कई सड़क की परियोजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हो रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने मुख्यमंत्री को और उनकी पूरी टीम को बधाई दी कि भारतीय जनता पार्टी का जो विचार रहा, उसकी जो सोच रही, उसको पूरा करने का काम आपकी सरकार ने किया है। समान नागरिक संहिता को सबसे पहले आपने लागू करने का जो काम किया है, उसके लिए उत्तराखंड की जनता के साथ-साथ देश की जनता की तरफ से भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं की तरफ से बधाई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

नितिन नबीन ने कहा कि उत्तराखंड की यह भूमि जिसके विचार और सांस्कृतिक विरासत से भारतीय जनता पार्टी के पूरे नेतृत्व को ऊर्जा मिलती है। हम मानते हैं कि हमारे लिए उत्तराखंड में सरकार बनाना केवल भाजपा के लिए सत्ता वाला राज्य नहीं, हमारे विचार को कसौटी पर कसकर आगे बढ़ाने वाला राज्य है। इसलिए हम सब कोई मानते हैं कि उत्तराखंड की जीत केवल हमारे लिए सत्ता और सरकार बनाने के लिए नहीं, हमारी विचारधारा की जीत होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हमारे हज़ारों-लाखों सैनिक भाई यहाँ पर रहते हैं, उनके सम्मान को बढ़ाने का, उनके स्वाभिमान को बढ़ाने का काम लगातार हमारी सरकार करती है। ‘वन रैंक, वन पेंशन’ के माध्यम से इसको लागू करना और हमारे सैनिकों के सम्मान को आगे बढ़ाने का काम हमेशा हमारी सरकार ने किया है। एक समय ऐसा भी था जब इसी हिंदुस्तान में इसी भारत में सैनिकों के सर काट लिए जाते थे और दिल्ली में बैठी हुई सरकार मौन रहती थी। आज एक ऐसी सरकार है कि अगर कोई हमारे ऊपर ईंट फेंकता है, कोई हम पर हमला करता है, तो ईंट का जवाब पत्थर से देने का काम हमारी सरकार करती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि हम ‘राष्ट्र प्रथम’ के नारे हमारे कार्यकलाप से स्पष्ट हैं। हम हमेशा मानते हैं हमारे लिए ‘नेशन फर्स्ट’ है, ‘पार्टी नेक्स्ट’ है और ‘सेल्फ लास्ट’ है, और इसी पद्धति से हम काम करते हैं। इस देश में ऐसे भी दल के लोग हैं जो ‘वंदे मातरम’ कहने में भी शर्मिंदगी महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा स्टार्टअप की योजनाओं के माध्यम से, ‘खेलो इंडिया’ के माध्यम से अपना भविष्य बना रहा है। आज देश का युवा केवल जॉब सीकर नहीं, जॉब गिवर बनकर आगे आ रहा है। इसके साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को गुणगान किया। साथ ही वह बार बार कांग्रेस और राहुल गांधी को कोसते रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पढ़ेंः खड़गे के मन में फैली पीड़ा ले डूबेगी भाजपा को: धीरेंद्र प्रताप

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रदेश के चार लोगों को अपनी टीम में स्थान देने पर आभार व्यक्त किया। कहा कि भाजपा मात्र राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का अणुव्रत चलने वाला अभियान है। राष्ट्र नायक मोदी के नेतृत्व में भारत समृद्ध शक्तिशाली गौरवशाली विरासत और सामाजिक मूल्यों को नई पहचान वाले देश के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने आवाहन किया कि आओ हम सब मिलकर मोदी के हाथों को मजबूत करें और विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बने। साथी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हमारी सरकार के कामों का सबसे बड़ा ब्रांड एंबेसडर है। 2014 के बाद मोदी जी के नेतृत्व में देश ने अनेकों ऐसे ऐतिहासिक और साहसिक कदमों को उठाया है जिसकी सिर्फ कल्पना की जाती थी चाहे वह धारा 370 हटाने की बात हो, राम मंदिर का निर्माण हो, नई शिक्षा नीति, तीन तलाक पर पाबंदी, जीएसटी आदि। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि 60 वर्षों तक शासन करने वाली पार्टी अब देश और विदेश में झूठा भ्रम और अफवाह फैलाने का काम कर रही है। हम सबको जनता के बीच जाकर उनके इसी काले चेहरे को बेनकाब करना है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री मोदी के उसे कथन को पूरा करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है जिसके तहत यह दशक उत्तराखंड का होगा। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में चल रही विभिन्न योजनाओं का बखान किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अब समय आ गया है कि अपनी उपलब्धियां का रिपोर्ट कार्ड लेकर हमें घर-घर जाना है और 27 की जीत को निश्चित करना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।