Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 31, 2026

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट 10 मई को देगा फैसला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट 10 मई को फैसला सुनाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने ही यह जानकारी जीएसटी के मामले में सुनवाई के दौरान ईडी के वकील को दी। गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली आबकारी नीति को लेकर ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मामले में अब तक तीन दिन सुनवाई हुई, जिसमें से दो दिन अरविंद केजरीवाल के वकील ने और एक दिन ईडी के वकील ने अपना पक्ष रखा। इसी सुनवाई के दौरान अदालत ने माना कि दिल्ली के मुख्यमंत्री चुने हुए सीएम हैं और लोकसभा चुनाव पांच साल में एक बार आते हैं। ऐसे में उन्हें चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दी जा सकती है। हालांकि, ईडी के वकील ने इसका कड़ा विरोध किया। सुनवाई के दौरान ईडी के वकील का पक्ष कमजोर ही नजर आया और कई मामले में वह घिरते नजर आए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

21 मार्च को हुए थे गिरफ्तार
आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल में बंद हैं। ईडी ने उन्हें 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। केजरीवाल ने गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी को वैध ठहराया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पिछली सुनवाई पर शीर्ष कोर्ट ने कहा था कि मामले पर बहस लंबी चल सकती है। इसलिए कोर्ट चुनाव के मद्देनजर केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने पर विचार कर सकता है। दोनों पक्ष बहस के लिए तैयार होकर आएं। मामले की सुनवाई जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ कर रही है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।