Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 7, 2026

ग्राफिक एरा में सात देशों के छात्रों ने सीखी हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की बारीकियां

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में ‘एआई एंड हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग विद एनवीडिया डीजीएक्स बी200’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सात देशों के छात्र छात्राओं को एआई और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की अत्याधुनिक तकनीकों और उनके व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में रूस, तुर्की, मिस्र, ट्यूनीशिया, म्यांमार, लाइबेरिया और जिम्बाब्वे के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यशाला में यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर डा. अरुण चौहान और डा. रेहान ने यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की जानकारी दी। उन्होंने एनवीडिया के एआई और एचपीसी इकोसिस्टम के साथ ही एनवीडिया डीजीएक्स बी200 की आर्किटेक्चर, कम्प्यूटेशनल क्षमताओं और जीपीयू कंप्यूटिंग की भूमिका पर प्रकाश डाला। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

विशेषज्ञों ने बताया कि आधुनिक जीपीयू कंप्यूटिंग का उपयोग मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, जेनरेटिव एआई, लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स, कंप्यूटर विजन, वैज्ञानिक अनुसंधान और बड़े स्तर पर डेटा प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में किया जा रहा है। छात्र छात्राओं को एनवीडिया डीजीएक्स बी200 के माध्यम से एआई और मशीन लर्निंग एप्लिकेशन्स पर कार्य करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस कार्यशाला का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल अफेयर्स डिपार्टमेंट ने किया। कार्यशाला में डीन ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स एंड कम्प्यूटिंग डा. डी. आर. गंगोडकर, एक्जीक्यूटिव सूचित अरोड़ा, अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।