Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 28, 2026

एसआरएचयू ने 90 टीबी मरीजों को वितरित किया मासिक पोषाहार

ग्राम्य विकास संस्थान (आरडीआई) जौलीग्रांट ने स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के सौजन्य से राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहादराबाद हरिद्वार में मासिक पोषाहार वितरण शिविर आयोजित किया। शिविर में 90 टीबी मरीजों को निशुल्क पोषाहार उपलब्ध कराया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शिविर के दौरान सभी मरीजों के स्वास्थ्य की प्राथमिक जांच की गई, जिसमें वजन और रक्तचाप का परीक्षण शामिल रहा। विशेषज्ञों ने मरीजों को नियमित उपचार, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने संबंधी परामर्श दिया। साथ ही लाभार्थियों का आभा हेल्थ आईडी पंजीकरण भी कराया गया, जिससे उन्हें डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इसके बाद 90 टीबी मरीजों को मासिक पोषाहार किट वितरित की गई। इस अवसर पर आस संस्था की बहन हेमलता ने कहा कि टीबी उन्मूलन में समय पर उपचार के साथ पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य जागरूकता की अहम भूमिका होती है। उन्होंने बताया कि स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के सहयोग से इस प्रकार के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि मरीजों को दवाओं के साथ आवश्यक पोषण भी उपलब्ध हो सके और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में मदद मिल सके। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शिविर के सफल संचालन में सुधीर कुमार, प्रेरणा, पवनदीप कौर, आशा कार्यकर्ता संगीता बहुगुणा, टीबी चौंपियन वॉलिंटियर संजोगिता, प्रिया अभय, सोनम एवं पूनम सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।