Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 7, 2026

ग्राफिक एरा में एंप्लॉयी डेवलपमेंट प्रोग्राम: वन विभाग कर्मी सीख रहे हैं एआई का उपयोग

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज “प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, एआई टूल्स और उनके उपयोग” पर तीन दिवसीय एंप्लॉयी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू हो गया। इसके तहत वन विकास निगम के कर्मचारी ग्राफिक एरा में एआई के उपयोग पर ट्रेनिंग ले रहें हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव का विकल्प नहीं है, बल्कि यह कार्य प्रक्रियाओं में दक्षता बढ़ाने वाला एक सहायक माध्यम है। उन्होंने कहा कि एआई आधारित प्रणालियों से बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए स्पष्ट और सटीक निर्देश देना तथा आउटपुट की तथ्यात्मक पुष्टि करना आवश्यक होता है। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की प्रभारी कुलपति डॉ तबस्सुम नकवी ने कर्मचारियों से तकनीक के प्रति झिझक छोड़कर उसका अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस तीन दिवसीय इडीपी में कर्मचारियों को प्रभावी प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, चैटजीपीटी, गूगल जेमिनी एवं माइक्रोसॉफ्ट को-पायलट के व्यावहारिक उपयोग, साइबर सुरक्षा तथा एआई आधारित कार्यालयी कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी। इस ईडीपी का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट नई संयुक्त रूप से किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी डॉ संतोष एस सराफ, कुलसचिव डॉ नरेश कुमार शर्मा, स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट के हेड डॉ नवनीत रावत, डॉ श्याम कापरी भी शामिल रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।