Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 11, 2026

ग्राफिक एरा में छात्रों ने सीखी नैनोमीटर मेमोरी डिजाइन की तकनीक

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में ‘नैनोमीटर तकनीक में मेमोरी डिजाइन’ विषय पर सत्र का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को नैनोमीटर टेक्नोलॉजी में मेमोरी डिजाइन, सेमीकंडक्टर तकनीक और चिप डिजाइन के क्षेत्र में हो रहे नए बदलावों की जानकारी दी गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सत्र में इंडस्ट्री एक्सपर्ट, एआरएम नोएडा डिजाइन सेंटर के टेक्निकल डायरेक्टर डा. अंकुर गोयल और स्टाफ डिजाइन इंजीनियर अभिषेक कुमार ने छात्र-छात्राओं को मेमोरी डिजाइन और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डा. अंकुर गोयल ने नैनोमीटर स्तर पर एसरैम तकनीक के विकास और मेमोरी डिजाइन की प्रमुख चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने ऊर्जा खपत और लीकेज करंट का मेमोरी के प्रदर्शन पर पड़ने वाला प्रभाव समझाया। साथ ही, बेहतर गति, कम पावर और अधिक विश्वसनीयता के लिए सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में अपनाई जा रही आधुनिक डिजाइन तकनीकों पर चर्चा की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अभिषेक कुमार ने छात्रों को वीएलएसआई डिजाइन, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, एम्बेडेड सिस्टम, पीसीबी डिजाइन और हार्डवेयर इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए जरूरी तकनीकी कौशल और व्यावहारिक तैयारी की जानकारी दी। इस सत्र का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सत्र में यूनिवर्सिटी के प्रो-वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ, एआई एंड एमर्जिंग टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर जनरल डा. अमित आर. भट्ट, डिपार्टमेंट हेड डा. अभय शर्मा के साथ डा. विनय कुमार, डा. चांदनी तिवारी , डा.विकास राठी, डा. मृदुल गुप्ता, डा. कौशल कुमार शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।