ग्राफिक एरा में गुरुदक्षता समारोह, शिक्षकों का बदलावों से अपडेटेड रहना जरूरी
ग्राफिक एरा में नए शिक्षकों को अनुभवी विशेषज्ञों व शिक्षकों ने प्रभावी शिक्षण, मानवीय मूल्य और नीतियों से रूबरू कराया। इसके लिए पांच दिवसीय एंप्लॉयी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘गुरुदक्षता’ के समापन समारोह में प्रभारी कुलपति डॉ तबस्सुम नकवी ने कहा कि बदलते समय में शिक्षकों को ज्ञान, तकनीक, नैतिक मूल्यों और प्रभावी शिक्षण कौशल के साथ स्वयं को निरंतर अपडेट रखना चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यक्रम का आयोजन यूनिवर्सिटी के ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेल ने किया। कार्यक्रम में कुल सचिव डॉ ज्योति छाबड़ा, डीन ऑफ एकेडमिक्स डॉ प्रमोद नायर, शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ लक्ष्मी ने किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



