Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 1, 2026

छात्रों की मांगों को लेकर एबीवीपी ने उच्च शिक्षा मंत्री एवं कुलपति को भेजा ज्ञापन, 15 दिन में कार्रवाई न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की भाबर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के प्राचार्य से मुलाकात की। इस दौरान छात्र-छात्राओं की विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं एवं मांगों को लेकर प्राचार्य के माध्यम से उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री, तथा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन प्रेषित किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एबीवीपी के पौड़ी विभाग संयोजक अजय रावत लाला ने किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ज्ञापन में शैक्षणिक सत्र 2022-23 की लंबित मूल अंकतालिकाएं एवं पूर्व छात्र (Ex-Students) की हार्ड कॉपी उपलब्ध कराने, महाविद्यालय में इसी सत्र से स्नातकोत्तर (एमए) का कम-से-कम एक विषय प्रारंभ करने, एनसीसी इकाई संचालित करने, बी.ए. में इतिहास एवं भूगोल विषय शुरू करने तथा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए कैंटीन निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अजय रावत ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के विद्यार्थियों को स्नातक के बाद स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए 15 से 20 किलोमीटर दूर कोटद्वार जाना पड़ता है। आर्थिक और भौगोलिक कठिनाइयों के कारण अनेक छात्र-छात्राएं आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पाते। ऐसे में छात्रहित को देखते हुए इसी शैक्षणिक सत्र से महाविद्यालय में कम-से-कम एम.ए. का एक विषय प्रारंभ किया जाना आवश्यक है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में एनसीसी इकाई नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को प्रतिदिन कोटद्वार स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जाना पड़ता है। दूरी और आवागमन की कठिनाइयों के चलते कई विद्यार्थी एनसीसी बीच में ही छोड़ देते हैं, जिससे उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यदि कण्वघाटी महाविद्यालय में ही एनसीसी प्रारंभ की जाती है तो क्षेत्र के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने यह भी कहा कि बी.ए. में इतिहास एवं भूगोल जैसे प्रमुख विषय उपलब्ध न होने के कारण अनेक विद्यार्थी अपनी इच्छा के बावजूद इस महाविद्यालय में प्रवेश नहीं ले पाते और दूसरे महाविद्यालयों का रुख करने को मजबूर होते हैं। इन विषयों की शुरुआत होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

परिषद ने स्पष्ट किया कि यदि 15 दिनों के भीतर इन मांगों पर सकारात्मक एवं ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो भाबर इकाई के कार्यकर्ता छात्रहित में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान भाबर नगर मंत्री सीतांजलि, कार्यकर्ता प्रियांशु, आकाश सहित परिषद के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।