Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 18, 2026

ग्राफिक एरा में गाजे बाजे के साथ छात्रों और शिक्षकों ने दी गणपति बप्पा को विदाई

आज देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में पांच दिनों तक चले गणेश उत्सव का समापन गणपति की विदाई के साथ हुआ। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आना, के घोष के साथ श्रीगणेश को भावपूर्ण विदाई दी गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इससे पहले विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पूजा-अर्चना और आरती में भाग लिया। छत्र-छात्राओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और गीत गाए। कहीं छात्र-छात्राएं खुशी से झूमते नजर आए, तो कहीं एक-दूसरे पर गुलाल उड़ाते हुए उत्सव की खुशी साझा करते दिखे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आना’ के जयकारों के बीच सभी ने उत्साह के साथ उत्सव मनाया। रंगों और उमंग से भरे माहौल में छात्र-छात्राओं ने नम आंखों और भावुक मन से बप्पा को विदाई दी। श्रीगणेश की प्रतिमा को प्रेमनगर में नदी में विसर्जित किया गया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।