एआई के दौर में समस्या समाधान पर जोर जरूरी: इयान रॉबर्ट्स
यूनाइटेड किंगडम के शिक्षाविद प्रो इयान रॉबर्ट्स ने कहा कि एआई के दौर में शिक्षा का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को समस्याओं को समझने, डेटा का सही उपयोग करने और प्रभावी समाधान खोजने के लिए तैयार करना है। यूनाइटेड किंगडम के प्लायमाउथ यूनिवर्सिटी के बिजनेस स्कूल के हेड प्रो इयान रॉबर्ट्स देहरादून में ग्राफिक एरा के मैनेजमेंट के छात्र छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
‘बदलती दुनिया में वैश्विक कारोबार’ विषय पर आयोजित व्याख्यान माला में प्लायमाउथ बिजनेस स्कूल के हेड प्रो. इयान रॉबर्ट्स ने कहा कि एआई के आने से ज्ञान तक पहुंच आसान हुई है। छात्रों में सही जानकारी पहचानने, डेटा का विश्लेषण करने और उसके आधार पर समाधान तलाशने की क्षमता विकसित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वास्तविक चुनौतियों से जोड़कर छात्रों को सीखने के अवसर देने से उनमें समस्या समाधान और रचनात्मक सोच की क्षमता विकसित होगी। एआई के बढ़ते प्रभाव के बीच मानवीय क्षमताओं का महत्व और बढ़ गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
व्याख्यान माला का आयोजन यूनिवर्सिटी के ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स ने किया। कार्यक्रम में प्रो वीसी डॉ संतोष एस सर्राफ, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के हेड डॉ नवनीत रावत, डॉ अजय पांडे, डॉ एमपी सिंह अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



