Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 19, 2026

हिम्स जौलीग्रांट में मरीजों को सुरक्षित इलाज और देखभाल के प्रति किया जागरूक

विश्व रोगी सुरक्षा दिवस के अवसर पर देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट में नर्सिंग विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मरीजों और उनके तीमारदारों को सुरक्षित इलाज, रोगों से बचाव और बेहतर देखभाल के बारे में जानकारी दी गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हिम्स जौलीग्रांट में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में नर्सिंग अधीक्षक रीना हबील सिंह ने मरीज के पुराने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने, उपचार के दौरान सही देखभाल और गैर-संचारी रोगों के सुरक्षित उपचार के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मरीज की पिछली स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपचार को बेहतर और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वहीं उप नर्सिंग अधीक्षक जैबुन्निसा ने विश्व रोगी सुरक्षा दिवस की इस वर्ष की थीम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गैर-संचारी रोगों का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में मरीजों को समय पर उपचार के साथ सुरक्षित और निरंतर देखभाल मिलना बेहद जरूरी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अस्पताल की संक्रमण नियंत्रण और क्वालिटी नर्स टीम ने भी रोगी सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर लोगों को जागरूक किया। अर्चना डिमरी, रविंदर, नीति और महिमा ने उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, श्वसन संबंधी रोग और रक्त आधान से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त जागरूकता चार्ट के माध्यम से इन रोगों के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षित देखभाल के तरीकों को सरल भाषा में समझाया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम के दौरान मरीजों और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य एवं उपचार से जुड़े सवाल पूछे। नर्सिंग टीम ने उनके सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। इस अवसर पर तृष्णा सरकार, सुनीता कुमार, सोलोमन थपलियाल ने भी रोगी सुरक्षा से संबंधित जानकारी साझा की। कार्यक्रम का संचालन क्वालिटी नर्स कविता नौटियाल और संक्रमण नियंत्रण नर्स उषा नेगी ने संयुक्त रूप से किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।