Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 17, 2026

प्रदेश सरकार बिगड़ा हुआ दूध, न मथा जा सकता है, न मक्खन निकलेगाः राजीव महर्षि

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने उत्तराखंड सरकार पर सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सरकार बिगड़ा हुआ दूध है। इसे न तो मथा जा सकता है और न इससे मक्खन ही निकल सकता है। फेंकने के अलावा यह किसी काम की नहीं है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एक बयान में राजीव महर्षि ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनादेश का भी अपमान किया है। जनता ने जिन उम्मीदों से उसे सत्ता सौंपी थी, भाजपा ने उसका भी निरादर किया है। इस सरकार के सत्ता संभालने के बाद ही पिछले साल उत्तराखंड की बेटी अंकिता की हत्या हो गई। तमाम भर्ती परीक्षाओं में भाजपा से जुड़े लोगों की मिलीभगत उजागर हुई। हाल में लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षा में भी भाजपाइयों के चेहरे बेनकाब हुए, लेकिन सरकार बेशर्मी से उन पर पर्दा डालती रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता ने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है, लेकिन लोगों को राहत देने की सरकार की कोई मंशा नहीं दिख रही है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली ठप्प हो चुकी है। मनरेगा के काम ठप्प हैं। स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। अस्पताल बिना डाक्टरों के चल रहे हैं। खासकर पहाड़ में लोग भगवान भरोसे हैं। मार्च में ही अनेक गांवों में पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। बिजली मिल नहीं रही है। छोटे छोटे कुटीर उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ बयानबाजी कर लोगों का ध्यान भटका रही है। जुमलों के सहारे राजनीति करने वाली पार्टी ने आम लोगों का जीवन दूभर कर दिया है। अंकिता की आत्मा न्याय मांग रही है लेकिन भाजपा अपने लोगों को बचाने में व्यस्त है। इस सरकार से अब लोगों को निजात मिलनी ही चाहिए।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *