Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

भारत की धमाकेदार शुरुआतः भारतीय फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म में जीता ऑस्कर अवॉर्ड

95वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी से सोमवार सुबह अच्छी खबर आई। भारत ने अवार्ड सेरेमनी में धमाकेदार शुरुआत की है। भारतीय फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड जीत लिया है। इसे कार्तिकी गोंजाल्विस ने डायरेक्ट किया है। इस साल 95 वें अकादमी अवॉर्ड में भारत की ओर से द एलिफेंट व्हिस्पर्स को शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था, जिसमें इस फिल्म ने बाजी मार ली है। प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की शॉर्ट फिल्म “द एलिफेंट व्हिस्परर्स” ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का खिताब जीता। अब आरआरआर के नाटू नाटू गाने से उम्मीदें बरकरार हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ऑस्कर्स यानी द अकादेमी अवॉर्ड्स दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड्स हैं और इस साल ये अवॉर्ड्स लॉस एंजेलेस में इस समय लाइव होस्ट किए जा रहे हैं। ये अवॉर्ड फंक्शन इस साल भारतीयों के लिए बहुत खास है और इसकी वजह भारत के चार नॉमिनेशन्स हैं। दीपिका पादुकोण इस साल एक अवॉर्ड प्रेजेंट भी कर रही हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

‘द एलिफेंट विस्परर्स’ फिल्म की कहानी दक्षिण भारत के कपल बोमन और बेली की है, जो एक रघु नाम के अनाथ छोटे हाथी की देखभाल करते हैं। इस फिल्म के जरिए इंसान और जानवरों के बीच की बॉन्डिंग को दिखाया गया है। इस फिल्म की शूटिंग चार साल चली। इसे 470 से ज्यादा घंटों तक शूट किया गया। इसके बाद एडिटिंग के बाद फिल्म की अवधि 40 मिनट तक की गई। ऐसे में फिल्म में की गई मेहनत झलकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वहीं, भारतीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म ऑल दैट ब्रीथ्स रेस से बाहर हो गई है। अब सारी निगाहें फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू पर है। इस गाने को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए चुना गया है।इससे पहले RRR के गाने नाटू-नाटू पर काल-राहुल ने लाइव परफॉरमेंस दी। जैसे ही परफॉर्मेंस शुरू हुई, दर्शकों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

लॉस एंजलिस में हो रहे इस अवॉर्ड शो में ढेरों हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के सितारों पहुंचे हैं। अपने बेस्ट और फैशनेबल लुक में स्टार्स ने शैम्पेन कलर की कार्पेट पर एंट्री ली। इस बार सेरेमनी में रेड कार्पेट को जगह नहीं दी गई है। दीपिका पादुकोण इस साल प्रेजेंटर के तौर पर सेरेमनी का हिस्सा बनी हैं। यह सेरेमनी सोमवार सुबह 5.30 बजे से लॉस एंजिलिस में शुरू हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *