हाथ को हवा में हिलाकर कर सकते हैं पानी का छिड़काव, जानिए विधि
हवा में हाथ हिलाकर आप भी जादुई शक्ति से पानी का छिड़काव कर सकते हैं। ऐसा जादू से नहीं, बल्कि आपके अभ्यास से होता है। इसके लिए आपको कुछ तिगड़म अपनानी पड़ेगी। तभी आप ऐसा चमत्कार दिखा सकेंगे। हम आपको ऐसी ही विधि बताने जा रहे हैं।
आवश्यक सामग्री व प्रयोग की विधि
इस प्रयोग के लिए हमें छोटे गुब्बारे, ड्रिप के उपयोग में आने वाली ट्यूब, दो रबर बैंड और पानी की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले हम गुब्बारे में पानी भरकर ट्यूब सेट से जोड़कर उसे अपनी कांख (बगल) में दबा लेते हैं। साथ ही ड्रिप सेट की नली को हाथ के सहारे कलाई पर रबर बैंड से सेट कर लेते हैं। साथ ही इसमें लगे लॉक को बंद कर देते हैं।

अब हम खेल दिखाते हैं। मंत्र पढ़ने का अभिनय करते हुए हम लॉक को सफाई से नजर बचाकर खोल लेते हैं। अब हम देखेंगे कि गुब्बारे में दबाव पड़ने पर पानी निकलने लगता है। किसी दर्शक को निकट बुलाकर उस पर पानी की बूंदे छिड़क सकते हैं। वह भी चक्कर में पड़ जाएगा।
तथ्य और सावधानियां
इस प्रक्रिया में हाथ की सफाई एवं विशेष उपकरण का प्रयोग सावधानी से किया जाता है। गुब्बारे में नली को अच्छी तरह से लगाना जरूरी है। हाथ से सहारे भी नली को ठीक प्रकार से रबर बैंड के बांधना चाहिए। इस प्रक्रिया के लिए निरंतर अभ्यास की जरूरत है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






