देश में कोरना के नए केस में मामूली बढ़ोत्तरी, मौत के आंकड़े भी बढ़े, उत्तराखंड में भी बढ़े नए संक्रमित
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में मामूली इजाफा हुआ। साथ ही दैनिक मौत के आंकड़े भी बढ़े हैं। उत्तराखंड में मौत से राहत है, लेकिन नए संक्रमितों की संख्या में यहां भी हल्का सा इजाफा हुआ। मंगलवार 15 मार्च की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 2568 नए मामले सामने आए। इस दौरान 97 लोगों की कोरोना से मौत हुई। साथ ही 4722 लोग स्वस्थ हुए। देश में अब तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या 42996062 है। इनमें से कुल 4,24,46,171 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 33,917 है। अब तक देश में कुल 5,15,974 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 1,80,40,28,891 वैक्सीनेशन हो चुका है।पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में सोमवार 14 मार्च को कोविड-19 के 2503 नए केस और 27 लोगों की मौत, रविवार 13 मार्च को कोरोना के 3116 नए केस और 47 लोगों की मौत, शनिवार 12 मार्च को कोविड-19 के 3614 नए केस और 89 लोगों की मौत, शुक्रवार 11 मार्च को कोरोना के 4194 नए केस और 255 लोगों की मौत, गुरुवार 10 मार्च को कोविड 19 के 4184 नए केस मिले और 104 लोगों की मौत, बुधवार नौ मार्च को कोरोना के 4575 नए केस मिले और 145 लोगों की मौत, मंगलवार आठ मार्च को कोविड-19 के 3993 नए केस और 108 लोगों की मौत, सोमवार सात मार्च को कोरोना के 4362 नए केस और 66 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी।
उत्तराखंड में चौथे दिन भी मौत से राहत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में मामूली इजाफा हुआ। राहत की बात ये है कि लगातार चौथे दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। सोमवार 14 मार्च की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 27 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले रविवार 13 मार्च को 14 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो सोमवार को 734 केंद्रों में 9042 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2022.03.14 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7689 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 91837 हो गई है। इनमें से 88005 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 35 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 353 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7689 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 271 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.83 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।




