Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

देहरादून में तेज धूप, फिर भी हो सकती है बारिश, कल से लौटेगा फिर सर्दी वाला मौसम, जानिए उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान

है ना कमाल की बात। आज 14 मार्च की सुबह से ही देहरादून सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप है। साथ ही गर्मी भी है। अब हम कहें कि आज ही बारिश हो सकती है, तो इसका विश्वास जल्द से नहीं होगा। हो सकता है कि ये बात गलत निकल जाए, लेकिन मौसम विभाग का पूर्वानुमान तो यही कहता है। हालांकि, आज से गर्मी से कुछ कम ही राहत मिले, लेकिन कल 15 मार्च से सर्दी वाला मौसम फिर से महसूस होने वाला है। अब हम आपको मौसम विभाग के पूर्वानुमान की जानकारी देंगे कि यदि यह सही बैठा तो आने वाले कुछ दिनों तक देहरादून सहित राज्यभर में गर्मी से हल्की राहत मिलने वाली है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, आज शनिवार 14 मार्च 2026 को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम, देहरादून, टिहरी और अल्मोड़ा जिले में बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने के साथ हो सकती है। इस दौरान 3500 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी संभावित है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। 15 और 16 मार्च को पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर, मैदानी जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। 17 से 20 मार्च तक भी कुछ इसी तरह का मौसम रहने वाला है। इस दौरान 3300 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई तक बर्फबारी संभावित है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

राज्य भर में चार दिन येलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राज्य के मैदानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान काफी अधिक से अत्यंत, पर्वतीय क्षेत्र में सामान्य से लेकर अत्यंत अधिक रहा है। अनुमान है कि अगले चार से पांच दिन में राज्य के अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही 14, 15, 16, 18 मार्च के लिए राज्ये के अधिकांश जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, कहीं कहीं ओलावृष्टि की संभावना का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
शनिवार 14 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे तक देहरादून का तापमान अधिकतम सीमा 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके न्यूनतम 15 डिग्री रहने की संभावना है। कल 15 मार्च से लेकर 21 मार्च तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 22, 23, 23, 24, 20, 17, 21 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 12, 12, 13, 16, 13, 10, 11 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान हर दिन आसमान में कहीं कहीं बादल भी छाए रह सकते हैं। साथ ही 15, 16, 19 और 20 मार्च को देहरादून में बारिश की संभावना ज्यादा है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।