Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 23, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में मामूली कमी दर्ज, उत्तराखंड में राहत जारी

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों में मामूली कमी दर्ज की गई है। यही स्थिति उत्तराखंड की भी है। रविवार चार दिसंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 226 नए संक्रमित मिले। इस दौरान एक मरीज की मौत हुई। अब देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 530628 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 293 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए। कोरोना से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या अब 44138235 हो गई है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 4529 है। शनिवार को देशभर में 48716 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2199330540 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में शनिवार तीन दिसंबर को कोरोना के 252 नए संक्रमित और तीन लोगों की मौत, शुक्रवार दो दिसंबर को कोरोना के 275 नए संक्रमित और दो लोगों की मौत, गुरुवार एक दिसंबर को 289 नए संक्रमित और दो मौत दर्ज, बुधवार 30 नवंबर को कोरोना के 277 नए संक्रमित और पांच मरीजों की मौत, मंगलवार 29 नवंबर को कोरोना के 215 नए संक्रमित और एक मरीज की मौत, सोमवार 28 नवंबर को कोरोना के 291 नए संक्रमित और चार लोगों की मौत, रविवार 27 नवंबर को कोरोना के 343 नए संक्रमित और चार लोगों की मौत दर्ज की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में 68वें दिन भी नहीं हुई किसी मरीज की मौत
उत्तराखंड में कोरोना के संक्रमण से राहत जारी है। साथ ही राहत की बात ये भी है कि 68वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। शनिवार तीन दिसंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना का एक नया संक्रमित मिला। एक दिन पहले शुक्रवार दो दिसंबर को एक नया संक्रमित मिला था। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शनिवार को 173 केंद्रों में 1201 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी)-2022.12.03 Health Bulletin

कोरोना से अब तक 7751 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104507 है। इनमें से 100345 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 2 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 29 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7751 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 333 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.32 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 96.02 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।