Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत वनडे सीरीज से बाहर, टेस्ट सीरीज में होगी वापसी

भारतीय टीम आज बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में वनडे सीरीज की शुरुआत कर रही हैं। पहले वनडे मैच में टॉस बांग्लादेश का नाम रहा। इसके बाद रोहित शर्मा से जब टीम न्यूज मांगी गई तो फैंस यह जानकर हैरान हुए कि केएल राहुल विकेटकीपिंग करने वाले हैं। ऋषभ पंत पिछले काफी समय से अपने फॉर्म से संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में पहले ऐसा लगा कि पंत को टीम से ही ड्रॉप कर दिया गया है। हालांकि बीसीसीआई ने पंत को बाहर करने की वजह बताई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बीसीसीआई ने बताया कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पूरी वन डे सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। वह अब टेस्ट सीरीज के दौरान टीम से फिर से जुड़ेंगे। तीन वनडे मैचों की सीरीज के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी जो कि 14 दिसंबर से होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पंत को फिटनेस के कारण किया गया बाहर
बीसीसीआई ने अपने अपडेट में बताया कि मेडिकल टीम के साथ विचार विमर्श करने के बाद ऋषभ पंत को वनडे सीरीज से रिलीज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ऋषभ पंत चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। फिलहाल उनके रिप्लेसमेंट पर कोई फैसला नहीं किया गया है। वहीं ऑलराउंडर अक्षर पटेल का नाम भी प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं था। अक्षर पहले वनडे के लिए सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे। इसका कारण नहीं बताया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शाहबाज अहमज, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप सेन।