Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

सियाना कव्वा फंसा मुसीबत में, फिर भालू ने बचाई ऐसे जान, रेस्क्यू थोड़ा कठोर, लेकिन प्यारा, वीडियो देखें

कहते हैं कि कव्वा सियाना होता है। वह कम बार ही मुसीबत में फंसता है। कव्वे की चालाकी और समझदारी को लेकर कहानियां भी बच्चों को सुनाई जाती हैं। वहीं, सोशल मीडिया में एक ऐसा वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें सियाना कव्वा ही मुसीबत में फंसा नजर आ रहा है।

कहते हैं कि कव्वा सियाना होता है। वह कम बार ही मुसीबत में फंसता है। कव्वे की चालाकी और समझदारी को लेकर कहानियां भी बच्चों को सुनाई जाती हैं। वहीं, सोशल मीडिया में एक ऐसा वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें सियाना कव्वा ही मुसीबत में फंसा नजर आ रहा है। वह पानी में डूब रहा है। जान बचाने की गुहार लगा रहा है। ऐसे में तरस आया भालू को। भालू ने उसे इस संकट में निकाला।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पानी में एक कौआ डूब रहा है। जान बचाने के लिए वह जोर-जोर से अपने पंख फड़फड़ा रहा है। वहीं, पास ही आप देखेंगे कि एक भालू भी टहलते हुए नजर आ रहा है। जैसे ही भालू की नजर कौए पर पड़ती है वो उसके करीब जाता है और पानी में अपने दोनों पैर डालकर कौए को बचाने की कोशिश करता है। भालू अपने मुंह से कौए के पंख पकड़ता है और उसे खींचकर बाहर निकाल लेता है।

यह वीडियो ट्विटर पर @TheFigen नाम के पेज से 13 फरवरी को शेयर किया गया था। उन्होंने कैप्शन में दिल वाली इमोजी के साथ लिखा- हीरो! अबतक इस ट्वीट को 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को देखने वाले लोग भी ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बेस्ट वीडियो, दूसरे ने लिखा- रेस्क्यू थोड़ा कठोर है, लेकिन प्यारा है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।