भारत में फिर बढ़े कोरोना के नए संक्रमित, उत्तराखंड में दैनिक मौत की संख्या में भी इजाफा
भारत में पिछले कई दिनों से कोरोना के नए केस में गिरावट आने के बाद एक बार फिर से इनकी संख्या बढ़ी है। वहीं, उत्तराखंड में भी कोरोना से होने वाली मौत में भी इजाफा हुआ है। बुधवार 16 फरवरी की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 30615 नए केस सामने आए और 514 लोगों की कोरोना से मौत हुई। पिछले 24 घंटे में 82988 मरीजों ने कोरोना को मात दी और स्वस्थ हुए। अब तक देश में कोरोना से कुल 41843446 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, अब तक कोरोना के कुल 42723558 मामले सामने आ चुके हैं। वर्तमान में देश में कोरोना के 370240 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना से अब तक कुल 509872 मौत हो चुकी हैं। वहीं, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत कुल 1738681675 वैक्सीनेशन हो चुका है। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 1251677 सैंपल टेस्ट किए गए। कल तक कुल 754284979 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में मंगलवार 15 फरवरी को कोविड-19 के 27409 नए केस और 347 लोगों की मौत, सोमवार 14 फरवरी को कोविड-19 के 34113 नए केस और 346 लोगों की मौत, रविवार 13 फरवरी को कोविड-19 के 44877 नए केस और 684 लोगों की कोरोना से मौत, शनिवार 12 फरवरी को कोरोना के 50407 नए मामले और 804 लोगों की मौत, शुक्रवार 11 फरवरी को Covid-19 के 58077 नए केस और 657 लोगों की मौत, गुरुवार 10 फरवरी को कोरोना के 67084 नए केस और 1241 लोगों की मौत, बुधवार नौ फरवरी को कोरोना के 71365 नए मामले और 1217 लोगों की मौत, मंगलवार आठ फरवरी को कोरोना के कुल 67597 नए केस और 1188 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या बढ़ी
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर से इजाफा हुआ। वहीं, मौत के आंकड़े एक बार फिर से बढ़ गए। जो कि चिंताजनक है। मंगलवार 15 फरवरी की सुबह स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 285 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में सात लोगों की कोरोना से मौत हुई। एक दिन पहले सोमवार 14 फरवरी को 161 नए मरीज मिले थे और इस दौरान दो लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। उत्तराखंड में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार को 1094 केंद्रों में 17955 केंद्रों में लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2022.02.15 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7660 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 88966 हो गई है। इनमें से 80695 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 1309 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 5217 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7660 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 242 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.27 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 90.70 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






