Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

उत्तराखंड के वन महकमे में किया गया फेरबदल, एक साथ कई को मिली नई तैनाती

वन मंत्री हरक सिंह रावत ने वन विभाग में फेरबदल कर दिया है। साथ ही उत्तराखंड में वन विभाग में डेढ़ दर्जन आइएफएस को नई तैनाती दे दी गई।


वन मंत्री हरक सिंह रावत ने वन विभाग में फेरबदल कर दिया है। साथ ही उत्तराखंड में वन विभाग में डेढ़ दर्जन आइएफएस को नई तैनाती दे दी गई। अपर सचिव नेहा वर्मा की ओर ये आदेश जारी कर दिए गए हैं। इनमें कई अधिकारी बाध्य प्रतीक्षा में थे। इसके साथ ही पूर्व में प्रमोशन के सापेक्ष भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। वन मंत्री हरक सिंह रावत डीएफओ, रेंजर के तबादलों की सूची लेकर भी सीएम के पास गए थे। कोविड और फायर सीजन को देखते हुए सूची पर मोहर नहीं लगी।
ये है फेरबदल
-प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार को अध्यक्ष जैव विविधता बोर्ड देहरादून की जिम्मेदारी।
-प्रमुख वन संरक्षक डीजेके शर्मा को प्रबंध निदेशक उत्तराखंड वन विकास निगम की जिम्मेदारी दी गई।
-अपर प्रमुख वन संरक्षक डॉ विजय कुमार को बाध्य प्रतीक्षा से मुख्य कार्यकारी अधिकारी बांस एवं रेशा परिषद देहरादून एवं परियोजना निदेशक नमामि गंगे का चार्ज।
-अपर प्रमुख वन संरक्षक डॉ कपिल कुमार जोशी को बाध्य प्रतीक्षा से अपर प्रमुख वन संरक्षक मुख्यालय।
-अपर प्रमुख वन संरक्षक एसपी सुबुद्धि को अपर प्रमुख वन संरक्षक वन संरक्षण।
अपर प्रमुख वन संरक्षक बीके गागट्टे को अपर प्रमुख वन संरक्षक सतर्कता एवं विधि प्रकोष्ठ।
-मुख्य वन संरक्षक प्रश्न पात्रों को मुख्य वन संरक्षक वन पंचायत एवं सामुदायिक वानिकी देहरादून एवं डायरेक्टर हल्द्वानी जू एंड सफारी।
-मुख्य वन संरक्षक इंद्रपाल सिंह को सदस्य सचिव उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जिम्मेदारी।
-वन संरक्षक अखिलेश तिवारी को वन संरक्षक शिवालिक व्रत देहरादून निदेशक देहरादून जु का कार्यभार एवं कार्य योजना अधिकारी देहरादून वन प्रभाग।
-वन संरक्षक दीप चंद्र आर्य को वन संरक्षक अपर निदेशक उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण एकेडमी हल्द्वानी।
-उप वन संरक्षक किशन चंद को प्रभागीय वन अधिकारी कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग लैंसडाउन।
-उप वन संरक्षक हिमांशु बागड़ी को प्रभागीय वन अधिकारी बागेश्वर।
-उप वन संरक्षक बलवंत सिंह शाही को प्रभागीय वन अधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर।
-उप वन संरक्षक मुकेश कुमार को प्रभागीय वन अधिकारी गढ़वाल पौड़ी का पदभार।
-उप वन संरक्षक पुनीत तोमर को प्रभागीय वन अधिकारी उत्तरकाशी।
-मुख्य वन संरक्षक पराग मधुकर धकाते को मुख्य वन संरक्षक पारिस्थितिक पर्यटन प्रचार एवं विस्तार तथा मुख्य वन संरक्षक मुख्यालय का एक्स्ट्रा चार्ज।