Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 4, 2026

उत्तराखंड में अभी भी बेड, आईसीयू उपलब्ध नहीं, कितनी मौतों के बाद गंभीर होगी सरकारः धस्माना

कांग्रेस के प्रदेश कोविड कंट्रोल रूम के प्रभारी एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कोविड-19 के संक्रमण व उसके कारण हुई मौतों के नए किर्तीमान पर कठोर प्रतिक्रिया दी।


कांग्रेस के प्रदेश कोविड कंट्रोल रूम के प्रभारी एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कोविड-19 के संक्रमण व उसके कारण हुई मौतों के नए किर्तीमान पर कठोर प्रतिक्रिया दी। साथ ही कांग्रेस ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला किया है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राज्य सरकार से सवाल किया कि 96 मौतों और सत्तावन सौ संक्रमितों के बाद सरकार किस आंकड़े का इंतजार कर रही है। जब लोगों को ऑक्सीज,न आईसीयू बैड व रेमडेसिविर आसानी से मिलेगा।
धस्माना ने कहा कि आज दिन भर भी उनको लोगों के गिड़गिड़ाते फोन कॉल्स आते रहे। ऑक्सीजन, आईसीयू बैड व रेमिडेसिविर इंजेक्शन के लिए लोग अनुरोध करते रहे। कल शाम से एक ब्रेन स्ट्रोक मरीज मैक्स अस्पताल में आपातकालीन वार्ड में इंतजार कर रहा है, किंतु उसे आसीयू नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने कहा कि दो सप्ताह से राज्य भर में तबाही का मंजर चल रहा है। लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सरकार केवल बयान और घोषणाएं कर रही है। धरातल पर कुछ भी नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार कह रही है ऑक्सीजन गैस की कमी नहीं है, लेकिन आज पूरे दिन लोग ऑक्सीजन की मांग करते रहे।
धस्माना ने कहा कि आज का मौत का आंकड़ा भयभीत करने वाला है। लोगों में भय के साथ भारी आक्रोश पैदा हो रहा है। इस बात को राज्य सरकार को समझना चाहिए। उन्होंने सरकार को तत्काल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की।