Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

पत्नी की मौत के तीन दिन मे ही हेड कांस्टेबल की भी गई कोरोना से जान, नहीं लगा पाए थे टीका

देहरादून में कोरोना ने हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी दोनों को लील लिया। पत्नी की मौत के तीन दिन मे ही हेड कांस्टेबल की जान भी चली गई। पुलिस लाइन देहरादून मे आज मृतक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

देहरादून में कोरोना ने हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी दोनों को लील लिया। पत्नी की मौत के तीन दिन मे ही हेड कांस्टेबल की जान भी चली गई। पुलिस लाइन देहरादून मे आज मृतक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कालसी थाने में नियुक्त हेड कांस्टेबल धीरज सिंह पुत्र स्व. गेंदा सिंह पत्नी के कोरोना संक्रमित होने की वजह से 22 अप्रैल से अवकाश पर चले गए थे। उपचार के दौरान 23 अप्रैल को उनकी पत्नी द्रौपदी देवी (55 वर्ष) की अस्पताल में मौत हो गई। इस दौरान धीरज सिंह की भी तबीयत बिगड़ गई।
26 अप्रैल को तबीयत अत्यधिक खराब होने पर उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि जब फ्रंंटलाइन वर्कर्स का कोरोना टीकाकरण हो रहा था, तो धीरज सिंह को टीका नहीं लगाया जा सका। इसका कारण ये था कि उन्हें एलर्जी की समस्या थी।

आज कोविड-19 की गाइडलाइन्स के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, पुलिस लाइन देहरादून में उक्त मृतक मुख्य आरक्षी को श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान वहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ वाईएस रावत के साथ ही तमाम पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।