Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

300 करोड़ के बजट से बनेगी शक्तिमान फिल्म, लीड रोल को लेकर किया मुकेश खन्ना ने किया ऐसा खुलासा

अभिनेता मुकेश खन्ना ने शक्तिमान पर बनने वाली फिल्म को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।

90 के दशक का सबसे चर्चित सुपरहीरो शो शक्तिमान पर जल्द फिल्म बनने वाली है। इस शो में अभिनेता मुकेश खन्ना न केवल अभिनय किया था, बल्कि इसको प्रोड्यूस भी किया था। अब उन्होंने शक्तिमान पर बनने वाली फिल्म को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच मुकेश खन्ना ने बताया है कि उनकी आने वाली फिल्म में शक्तिमान कैसा होगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया है. मुकेश खन्ना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं।
फिल्म को सोनी पिक्चर और मुकेश खन्ना की कंपनी भीष्म इंटरनेशनल मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। अब फिल्म के प्रोड्यूसर और शक्तिमान मुकेश खन्ना ने बताया कि इस फिल्म का कुल बजट कितना होने जा रहा है। मुकेश खन्ना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, ‘सोनी पिक्चर्स ने शक्तिमान के राइट्स खरीद लिए हैं। फैंस मुझसे लगातार कह रहे थे कि मैं शक्तिमान का दूसरा हिस्सा बनाऊं। मैं अब उन्हें निराश नहीं कर सकता हूं।
मुकेश खन्ना ने कहा कि मेरी इच्छा नहीं थी कि शक्तिमान दोबारा टीवी पर ब्रॉडकास्ट हो। ऐसे में मेरे दिमाग में फिल्म बनाने का आइडिया आया। मैंने सोनी पिक्चर्स से बात की और उन्होंने आधिकारिक कंफर्मेशन दे दिया। इसके बाद बात आगे बढ़ने लग गई। शक्तिमान 2 लेकर आ रहा हूं। ऐसे में सब ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि फिल्म कब रिलीज होगी। फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपए है। ऐसे में ये फिल्म अचानक से तो शूट नहीं होगी।
मुकेश खन्ना आगे कहते हैं कि फिल्म की शूटिंग में वक्त लगेगा। इस पर जब तक ठीक ढंग से काम नहीं हो जाता है, इस पर कुछ भी कहना फिलहाल गलत होगा। फिल्म के जरिए कई यंगस्टर को इसे देखने का दोबारा मौका भी मिलेगा। फिल्म एकदम देसी होगी। वहीं, फिल्म की कहानी भी मैंने अपनी तरह से तैयार की है। मैंने केवल एक ही शर्त रखी थी कि इसकी कहानी में किसी भी तरह का कोई भी बदलाव न किया जाए। फैंस की पुरानी यादें इससे जुड़ी हुई है। इस फिल्म के जरिए ये यादें एक बार फिर से ताजा हो जाएगी।
शक्तिमान फिल्म में लीड एक्टर पर मुकेश खन्ना ने कहा कि अभी तक इस पर कुछ भी तय नहीं हुआ है। मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि फिल्म मेरे यानी मुकेश खन्ना के बिना नहीं बन सकती है। लोगों के दिमाग में शक्तिमान के तौर पर मेरी ही छवि बनी हुई है। ऐसे में यदि कोई दूसरा शक्तिमान बनेगा तो फैंस उसे स्वीकार नहीं कर पाएंगे। फिल्म का डायरेक्शन एक हिंदुस्तानी ही संभालेगा।

इंस्टाग्राम में शेयर किया वीडियो
मुकेश खन्ना अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। मुकेश खन्ना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मुकेश खन्ना वॉइस रिकॉर्डिंग करते दिखाई दे रहे हैं। रिकॉर्डिंग करते हुए वह शक्तिमान सीरियल का डायलॉग बोल रहे हैं। वह कहते हैं-न तो मैं कोई अवतार हूं न ही कोई फरिश्ता। बुराई का दुश्मन हूं, सच से है मेरा रिश्ता। मेरे दुश्मन लोग नहीं बुराई है, मानोगे मेरी बात तो इसी में तुम्हारी भलाई है।
आखिर कौन है शक्तिमान
इस वीडियो को शेयर करते हुए मुकेश खन्ना ने कैप्शन में लिखा-कौन है शक्तिमान ? सोशल मीडिया पर अभिनेता का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मुकेश खन्ना के फैंस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बहुत से फैंस ने कमेंट कर शक्तिमान को याद किया है। वह कुछ ने कमेंट में बताया है कि उस पर बन रही फिल्म को देखने के लिए वह सभी काफी एक्साइटेड हैं। एक फैन ने लिखा-गंगाधर ही शक्तिमान है। दूसरे फैन ने लिखा कि-सर बचपन की याद दिला दी आपने।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।