Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 5, 2026

विज्ञान के क्षेत्र में एसजीआरआर के एसोसिएट प्रो. एचवी पंत को मिला नेशनल साइंस एडुकेशन एंड रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड

विज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल बेनेवोलेंट रिसर्च फाउंडेशन (IBRF) कोलकाता की ओर से देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय पी जी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ हर्षवर्धन पंत को नेशनल साइंस एडुकेशन एंड रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड 2021 दिया गया।

विज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल बेनेवोलेंट रिसर्च फाउंडेशन (IBRF) कोलकाता की ओर से देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय पी जी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ हर्षवर्धन पंत को नेशनल साइंस एडुकेशन एंड रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड 2021 दिया गया। डॉ. पंत को यह पुरस्कार उनके द्वारा विगत वर्षों में पानी एवं मेडिसिनल प्लांट पर किये गये कार्यो एवं उनके प्रकाशन के लिये प्रदान किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर वीए बौड़ाई एवं शिक्षकों ने इस पुरस्कार के लिये उनको बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।
आईबीआरएफ दुनिया भर में और विशेष रूप से भारत में शांति लाने की दृष्टि से युवा पीढ़ी के बीच शिक्षा, अनुसंधान, कौशल विकास और उद्यमिता के साथ साथ वैकल्पिक रोजगार सृजन के लिए रास्ते तलाशने के मुख्य उद्देश्य के साथ स्थापित हुई है। अंतर्राष्ट्रीय परोपकारी अनुसंधान फाउंडेशन (IBRF) प्रत्येक वर्ष 5 सिंतबर को विज्ञान, कला, वाणिज्य, समाजशास्त्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार प्रदान करती है। इस वर्ष विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने और विज्ञान को प्रचारित व प्रसारित करने के लिए यह पुरस्कार डॉ हर्षवर्धन पंत को प्रदान किया गया है।

डॉ. पंत ने कोलकाता के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ मोनोजित रे के साथ मिलकर गंगा के पानी पर शोध किया था। इस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध पत्र भी प्रकाशित हुए हैं। डॉ. पंत वर्तमान में विज्ञान के प्रसार एवं प्रचार के लिये कार्य करने वाली उत्तराखंड की संस्था उत्तराखंड साइंस एडुकेशन एंड रिसर्च सेंटर, यूसर्क में भी जिला समन्यवक की भूमिका भी निभा रहे हैं।

You may have missed