देहरादून के डोईवाला में एसएफआई ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में एनटीए को भंग करने की मांग
एसएफआई देहरादून की जिला कमेटी के नेतृत्व में आज डोईवाला चौक से तहसील तक मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई । हालांकि, इस प्रदर्शन के बाद में खबर आई कि शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही एनटीए को भंग करने की मांग की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस मौके पर आयोजित सभा में एसएफआई के जिला सचिव अयाज़ खान ने कहा कि परीक्षा घोटालों और सरकार की नीतियों के कारण छात्रों की मौतें संस्थागत हत्याएं हैं, इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। इस अवसर पर समीर, सुहाना और फाजिया ने भी 20 जुलाई को दिल्ली जंतर मंतर पर हुई बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलो से हुए छात्रों के शोषण को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए विचार रखे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यक्रम में हिमांशु, अशफ़ाक, अफसाना, फ़रिया, सिमरन, जसप्रीत तथा किसान सभा के ज़ाहिद अंजुम और याकूब उपस्थित रहे। मौके पर किसान सभा ने एसएफआई के आंदोलन को पूरा समर्थन देते हुए आगे भी कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने का भरोसा दिया। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आई, जिसका एसएफआई ने स्वागत करते हुए कहा कि यह देशभर के छात्रों के संघर्ष और एकजुट आंदोलन की महत्वपूर्ण जीत है। साथ ही संगठन ने स्पष्ट किया कि एनटीए को भंग करने और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



