संरक्षण सामाजिक कल्याण समिति ने रोपे पौधे, स्कूली बच्चों को कचरा प्रबंधन के प्रति किया जागरूक
श्री देव सुमन जी के बलिदान दिवस के अवसर पर संरक्षण सामाजिक कल्याण समिति की ओर से देहरादून में राजकीय इंटर कॉलेज नालापानी मे पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के साथ ही कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था की अध्यक्ष लक्ष्मी मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को कचरा प्रबंधन के अंतर्गत कचरे को स्रोत से ही पृथक कर उसका अलग-अलग प्रबंध करने की जानकारी प्रदान की। साथ ही छात्र-छात्राओं को तीनों प्रकार के कचरे सूखा, गीला और हानिकारक कचरे के प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि हमें आसपास के वातावरण को कैसे साफ सुथरा रखना है। उसको यदि साफ ना रखा जाए तो उसके क्या नुकसान हो सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
तत्पश्चात संस्था द्वारा चलाए जा रहे हरित अभियान के अंतर्गत विद्यालय के प्रांगण में कुछ फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य लखन सिंह बुटोला अन्य शिक्षक गण समस्त छात्र-छात्राएं, संस्था की सदस्य विनीता देवलाल उपस्थित रहे।नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



