Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 13, 2026

वीडियो में देखेंः बेहद खूबसूरत है हमारी पृथ्वी का नजारा, नासा ने जारी किया पृथ्वी के तेजी से घूमने का वीडियो

वाकई हमारी पृथ्वी बेहद ही खूबसूरत है। यदि अंतरिक्ष से इसे देखा जाए तो वाकई में बेहद चौंकाने वाले दृश्य नजर आते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि दुनियां में स्वर्ग भी इसी धरती पर ही है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का इंस्टाग्राम हैंडल अंतरिक्ष में रुचि रखने वालों के लिए खजाने से कम नहीं है। एजेंसी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यूनिवर्स में कैप्चर की गई अनोखी तस्वीरें व वीडियो देखे जा सकते हैं। अब नासा ने पृथ्वी को बिल्कुल अलग एंगल से दिखाने वाला वीडियो शेयर किया है। इसे लोग बखूबी पसंद कर रहे हैं। क्योंकि इसमें धरती का एक सुंदर रूप नजर आ रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NASA (@nasa)

नासा के अधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पृथ्वी के घूमने का टाइम लैप्स वीडियो शेयर किया गया है। नासा की ओर से कैप्शन पर लिखा गया है-आइए देखते हैं हमारी दुनिया कैसे गुजरती है, जो लोग पृथ्वी की कक्षा में हमारे ग्रह को एक अलग अक्ष से देख पाते हैं। उनका कहना है कि जब इसे 240 मील ऊपर से देखा जाता है, तो अंतरिक्ष का यह नीला मार्बल सच में बहुत खूबसूरत और प्रेरणा देने वाला दिखाई पड़ता है। कल्पना करें आप केबिन क्रू हैं और एक घंटे की छुट्‌टी में खिड़की से बाहर देखने के लिए आपको इससे बेहतर क्या मिल सकता है भला। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यह अल्ट्रा हाइ डिफिनेशन वीडियो अंतरिक्ष स्टेशन के अभियान 67 और 68 ने मार्च 2022 से मार्च 2023 के बीच कैप्चर किया गया है। ISS 409 किलोमीटर की ऊंचाई पर धरती का चक्कर लगा रही है। यह 90 मिनट में पृथ्वी का एक चक्कर लगाती है। नासा के इस वीडियो पर 11 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। लोग जमकर इस वीडियो को देख कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस अद्भुत नजारे को दिखाने के लिए नासा को शुक्रिया कहते हुए लिखा कि मंत्रमंग्ध कर देने वाला नजारा, काश मैं इसे अपनी आंखों से देख पाता। दूसरे यूजर ने लिखा-मैंने अब तक का सबसे सुंदर नजारा देखा, क्या टाइम लैप्स है। क्योंकि पृथ्वी 250 मील ऊपर से काफी तेजी से घूमती नजर आती है।