महंगाई की मार के बीच राहत भरी खबर, इस राज्य में एक अप्रैल से पांच सौ रुपये कम होगी घरेलू गैस की कीमत
महंगाई की मार के बीच एक बड़ी राहत की खबर है। एक अप्रैल से देश के एक राज्य में घरेलू रसोई गैस की कीमत पांच सौ रुपये तक कम हो जाएगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में 1 अप्रैल से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें ₹500 तक कम होंगी। अप्रैल में गहलोत सरकार गरीबी रेखा से नीचे के लोगों और उज्ज्वला योजना में नामांकित लोगों के लिए 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)भाजपा की परोक्ष रूप से आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने आज राहुल गांधी की उपस्थिति में यह घोषणा की। राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले कांग्रेस सरकार ने मतदाताओं को लुभाने के लिए ये दांव खेला है। गहलोत ने कहा कि अभी, मैं केवल एक ही बात कहना चाहता हूं। उज्ज्वला योजना के तहत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों को एलपीजी कनेक्शन और गैस चूल्हा तो देते हैं, लेकिन सिलेंडर खाली रहता है। क्योंकि इसकी कीमत अब ₹400 से बढ़कर ₹1,040 हो गई हैं।



