Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

गेस्ट हाउस में अधेड़ पुरुष और महिला की मौत, समीप मिली जहर की शीशी, कुरुक्षेत्र से आई थी महिला

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के कंडोली में एक गेस्ट हाउस में सोमवार को एक पुरुष और महिला की संदिग्ध हालात मृत अवस्था में मिले। दोनों की उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या बता रही है। बताया जा रहा है कि दोनों ही कुरुक्षेत्र के मूल निवासी थे। पुरुष एक फार्म हाउस में केयर टेकर था। उससे मिलने के लिए महिला यहां पहुंची थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुरुष का नाम अतर सिंह है जो कि लोअर कंडोली का रहने वाला है। रविवार को ही दोनों गेस्ट हाउस में रुके थे। अतर सिंह एक फार्म हाउस पर केयर टेकर था। उससे मिलने कौशल्या रविवार रात को आई थी। सुबह दोनों मृत पाए गए। उनके पास में जहर की शीशी भी पड़ी थी। इसे पुलिस आत्महत्या का ही मामला मान रही है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।