Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 8, 2026

राजीव गांधी स्टडी सर्किल की राष्ट्रीय स्तर पर “हरा भरा स्वराज: उठो और कार्य करो” विषय पर प्रतियोगिता, 25 विजेताओं को मिलेंगे लाखों के पुरस्कार

राजीव गांधी फाउंडेशन के तत्वावधान में राजीव गांधी स्टडी सर्किल की ओर से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता “हरा भरा स्वराज: उठो और कार्य करो” विषय पर आयोजित की जा रही है। इसमें प्रतिभाग करने वाले विजेताओं को लाखों रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही सभी प्रतिभागियों को फाउंडेशन प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। उक्त जानकारी राजीव गांधी स्टडी सर्किल की उत्तराखंड राज्य सचिव सुप्रिया धस्माना ने प्रेस के साथ साझा की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में सुप्रिया धस्माना ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भारत भर से कोई भी स्नातक, स्नातकोत्तर या पीएचडी छात्र इस प्रतियोगिता में निःशुल्क भाग ले सकते हैं। इसमें प्रतिभागी छात्र-छात्रा को 5000 शब्दों का वर्ड डॉक्यूमेंट APA 7 शैली में देना होगा, जिसमें प्लेजियरीज़्म रिपोर्ट 12% से कम व एआई उपयोग 30% से कम होना चाहिए। इसे जमा करने की अंतिम तिथि चारअगस्त 2026 है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सुप्रिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वाले को ₹50,000, द्वितीय स्थान वाले को ₹30,000, तृतीय स्थान वाले को ₹20,000 व सात प्रतियोगियों को ₹5,000 के सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही 15 सर्वश्रेष्ठ प्रश्नकर्ता को ₹1,000 के पुरस्कार दिए जाएंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

राजीव गांधी की जयंती पर होगा कार्यक्रम
प्रदेश सचिव सुप्रिया धस्माना ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ पेपर को प्रकाशित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर होगा। इसके तहत आगामी 20 अगस्त को दिल्ली के जवाहर भवन में शीर्ष 20 केस स्टडीज़ को प्रस्तुति का अवसर मिलेगा, जिसमें प्रतियोगिता के विषय पर चर्चा होगी व सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व कॉन्फ्रेंस किट प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम राजीव गांधी स्टडी सर्किल, दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गहलोत के नेतृत्व में तथा राजीव गांधी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रतियोगिता के दो विकल्प
1. समुदाय की सहभागिता से सफलतापूर्वक हल की गई किसी पर्यावरणीय समस्या पर केस स्टडी।
2. अनसुलझी पर्यावरणीय चुनौतियों पर समुदाय-आधारित पहलों, सरकारी नीतियों या दोनों के समन्वय से समाधान प्रस्तुत करता शोध-पत्र।
महत्वपूर्ण तिथियां
सार (Abstract): चार अगस्त 2026 तक
पूर्ण शोध-पत्र (Full Paper): 10 अगस्त 2026* तक
पंजीकरण: निःशुल्क
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: सुप्रिया धस्माना, स्टेट स्टूडेंट सेक्रेटरी, उत्तराखंड। मोबाइल: +91 9560442042,
ईमेल: rajivgandhistudycircledelhi@gmail.com
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।