Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 8, 2026

यौन उत्पीड़न की रोकथाम को लेकर कार्यशाला, सुरक्षित और उत्पीड़न मुक्त कार्यस्थल सुनिश्चित करना हर व्यक्ति की साझा जिम्मेदारी

उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) की ओर से सुशीला देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SIMS) देहरादून में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम (POSH) विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य पॉश अधिनियम के प्रावधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा शैक्षणिक संस्थानों और कार्यस्थलों में सम्मान, समानता और सुरक्षा की संस्कृति को प्रोत्साहित करना था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम का शुभारंभ यूकॉस्ट की वैज्ञानिक डॉ. मंजू सुन्द्रियाल के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने कार्यशाला की पृष्ठभूमि एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने लैंगिक संवेदनशीलता के महत्व पर बल देते हुए कहा कि सुरक्षित और उत्पीड़न-मुक्त कार्यस्थल सुनिश्चित करना प्रत्येक व्यक्ति की साझा जिम्मेदारी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

SIMS College के अध्यक्ष तुषार सिंघल ने पेशेवर व्यवहार, पारस्परिक सम्मान और समावेशी संस्थागत वातावरण को बढ़ावा देने के लिए नियमित जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को यह भी बताया कि पॉश दिशानिर्देश पेशेवर एवं सम्मानजनक कार्यस्थल संस्कृति विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

“सम्मानजनक, समावेशी और सुरक्षित कार्यस्थल का निर्माण” विषय पर टेक्नो हब की निदेशक एवं पॉश विशेषज्ञ डॉ. रीमा पंत ने मुख्य व्याख्यान दिया। उन्होंने यौन उत्पीड़न की अवधारणा एवं उसके विभिन्न स्वरूपों, पॉश अधिनियम के उद्देश्य एवं प्रमुख प्रावधानों, आंतरिक शिकायत समिति (ICC) की भूमिका तथा अधिनियम के अंतर्गत शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

द्वितीय तकनीकी सत्र में प्रो. वर्षा परचा ने स्वस्थ मन, सुरक्षित कार्यस्थल, स्वस्थ कार्य वातावरण के निर्माण में मानसिक स्वास्थ्य एवं पॉश की भूमिका विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य और कार्यस्थल की सुरक्षा एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं तथा सहयोगात्मक और मनोवैज्ञानिक रूप से सुरक्षित कार्य वातावरण का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस कार्यक्रम का समन्वयन SIMS कॉलेज देहरादून की प्राचार्य डॉ. ज्योति जुयाल पंत ने किया। कार्यक्रम का समापन यूकॉस्ट की वैज्ञानिक अधिकारी सुजागृति उनियाल द्वारा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इसमें उन्होंने सभी वक्ताओं, आयोजकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

कार्यक्रम के समापन पर यूकॉस्ट के माँ धरा नमन कार्यक्रम के अंतर्गत SIMS कॉलेज परिसर में पौधरोपण अभियान भी आयोजित किया गया। कार्यशाला में संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात आयोजित संवादात्मक सत्र में प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे तथा पॉश अधिनियम से जुड़े अनेक पहलुओं पर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम में संकाय सदस्यों सहित कुल 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।