Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 8, 2026

ग्राफिक एरा में एआई आधारित आधुनिक शिक्षण तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में शिक्षकों को गूगल जेमिनी और नोटबुकएलएम जैसे जनरेटिव एआई टूल्स का प्रशिक्षण देने के लिए तीन दिवसीय फैकल्टी एनेबलमेंट प्रोग्राम (एफईपी) शुरू हो गया। इसके तहत समय के साथ शिक्षा की बदलती आवश्यकताओं और आधुनिक शिक्षण प्रणालियों के अनुरूप शिक्षकों को दक्ष बनाने के लिए एआई आधारित शिक्षण तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एफईपी के उद्घाटन समारोह में यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ ने कहा कि आधुनिक तकनीक और एआई शिक्षा जगत का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग इन तकनीकों को नहीं अपनाएंगे, वे समय की दौड़ में पीछे रह जाएंगे। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में एआई विशेषज्ञ एवं प्रेक्स स्टूडियो के संस्थापक अनुराग कुमार ने शिक्षकों को गूगल जेमिनी, नोटबुकएलएम, गूगल वर्कस्पेस और गूगल एआई स्टूडियो के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने जनरेटिव एआई की कार्यप्रणाली, नोटबुकएलएम के माध्यम से स्रोत आधारित अध्ययन सामग्री और कस्टम एआई असिस्टेंट विकसित करने के तरीके भी बताए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस एफईपी का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने किया। एफईपी में यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, हेड ऑफ ग्राफिक एरा स्कूल ऑफ मैनेजमेंट डा. नवनीत रावत, हेड ऑफ डिपार्टमेंट ऑफ बिज़नेस मैनेजमेंट डा. एन. एस. बोहरा, एफईपी कॉर्डिनेटर अभिजीत थापा के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।