Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

मानहानि केस में राहुल गांधी को मिली जमानत, अगली सुनवाई 30 जुलाई को

कर्नाटक में बेंगलुरू की एक विशेष अदालत से मानहानि के एक मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शुक्रवार सात जून 2024 को बड़ी राहत मिल गई। अदालत ने कर्नाटक बीजेपी के दर्ज कराए गए मानहानि के केस में राहुल गांधी को जमानत दे दी। कोर्ट ने राहुल गांधी को ये राहत व्यक्तिगत रूप से पेश होने के दौरान दी है। कोर्ट मामले की अगली सुनवाई 30 जुलाई को करेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दरअसल, कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले न्यूज़पेपर में अपमानजनक विज्ञापन जारी करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी ने शिकायत दर्ज कराई थी। राज्य की तत्कालीन बीजेपी सरकार पर कांग्रेस ने विज्ञापन में साल 2019 से 2023 के दौरान बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया था। बीजेपी ने इस मामले को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर तत्कालीन बीजेपी सरकार को घेरा था। कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करते हुए बीजेपी को सत्ता से बाहर कर दिया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस केस में ही कोर्ट ने एक जून को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को जमानत दी थी। वे अदालत के समक्ष पेश हुए थे। जस्टिस केएन शिवकुमार ने राहुल गांधी को सात जून को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया था।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।