Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

राहुल गांधी हुए कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली के सीएम केजरीवाल की पत्नी भी संक्रमित, पीएम मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कांग्रेस नेता ने ट्वीट में बताया कि उनमें कोविड के कुछ हल्के-फुल्के लक्षण नजर आए थे, जिसके बाद उन्होंने अपना कोविड टेस्ट कराया जो पॉजिटिव निकला है। राहुल ने पिछले दिनों अपने संपर्क में आए हुए लोगों को सभी जरूरी प्रोटोकॉल फॉलो करने और अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहने को कहा है।
सोमवार को ही कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कोविड पॉजिटिव निकले थे, जिसके बाद उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इसके अलावा आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी कोविड से संक्रमित पाई गई हैं। उनके कोविड संक्रमित होने की जानकारी आने के बाद बताया गया कि मुख्यमंत्री ने भी खुद को क्वारंटीन कर लिया है और उनकी पत्नी होम आइसोलेशन में हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर राहुल गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना व्यक्त की है। राहुल गांधी ने अभी रविवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के तहत आने वाले दिनों में होने वाली रैलियों को रद्द कर दिया था। उसके पहले वो केरल की यात्रा पर थे।
राहुल गांधी के लिए कई लोगों ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया सुले ने भी ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने को लेकर प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *