Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

उत्तराखंड में कोरोना ने फिर बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 3012 नए संक्रमित, 27 की मौत, 106 स्थानों पर लॉकडाउन

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का एक दिन का फिर से रिकॉर्ड टूटा। मंगलवार 20 अप्रैल की शाम स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 24 घंटे के भीतर 3012 नए संक्रमित मिले।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का एक दिन का फिर से रिकॉर्ड टूटा। मंगलवार 20 अप्रैल की शाम स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 24 घंटे के भीतर 3012 नए संक्रमित मिले। वहीं, 27 लोगों की मौत हुई। इससे पहले 17 अप्रैल को सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए थे। उस दिन 2757 नए संक्रमित मिले थे। साथ ही 37 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच उत्तराखंड के 106 स्थानों पर लॉकडाउन लगाया गया है। मंगलवार को 734 लोग स्वस्थ हुए। वहीं, अब प्रदेश में 21014 कुल एक्टिव केस हैं।


उत्तराखंड में कुल संक्रमितों की संख्या 129205 हो गई है। इनमें 103633 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 1919 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। एक दिन में सर्वाधिक देहरादून में 999 संक्रमित मिले। हरिद्वार में 796, उधमसिंह नगर में 565, नैनीताल में 258, टिहरी जिले में 137 संक्रमित मिले।


106 स्थानों पर लॉकडाउन
उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कंटेनमेंट जोन की संख्या 106 हो गई है। इन क्षेत्र में पूरी तरह से लॉकडाउन है। व्यापारिक, धार्मिक, सामाजिक गतिविधियां वहां पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। किसी को भी घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। घर के एक सदस्य को ही आवश्यक वस्तु के लिए मोबाइल वेन तक जाने की अनुमति है। इनमें देहरादून में 47, हरिद्वार में नौ, नैनीताल में 35, पौड़ी में तीन, उत्तरकाशी में पांच, उधमसिंह नगर में एक, चंपावत में पांच, चमोली में एक कंटेनमेंट जोन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *