Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

कोरोना के नियमों का पालन न करने पर पुलिस ने किए 325 लोगों के चालान

कोरोना को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने में लापरवाह होते जा रहे लोगों पर अब पुलिस सख्त नजर आ रही है। दशहरे के दिन देहरादून के दो थानों की पुलिस ने ही 325 लोगों के चालान किए।
हालांकि हर थाना क्षेत्र से पुलिस नियमों का पालन कराने में सख्ती बरत रही है। कोतवाली नगर पुलिस ने मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग में 194 व्यक्तियों का चालान कर 38800 रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत 08 चालान कर 5000 रुपये वसूले गए। इस दौरान 04 वाहनों को सीज किया गया।

चालान करने के बाद दिए मास्क
पुलिस का ये अभियान राजपुर रोड, घंटाघर, पलटन बाजार, तहसील चौक, धमावाला, हनुमान चौक, मोती बाजार, तिलक रोड, कावली रोड, लक्ष्मण चौक, सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर चला। मास्क न पहनने वालों को मास्क भी वितरित किए गए।

रायपुर में 131 पर कार्रवाई
रायपुर थाना पुलिस ने मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने के साथ ही यातायात का उल्लंघन करने पर 131 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके तहत मास्क को लेकर 98, सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर 24, एमवी एक्ट में एक का चालान किया गया। दो वाहन सीज किए गए और छह मामले न्यायालय भेजे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *