युवा कवयित्री प्रीति चौहान की कविता-माली देता है हर रोज पानी
माली देता है हर रोज पानी..जो जनता है बिन पानी फूल नही खिला करते।
वक़्त दिया करो हर रिश्ते को..
बिना वक़्त दिए रिश्ते नही पनपा करते।
मतलब छिपा होता हैं हर किसी की बातों में..
बिन मतलब यहाँ कोई किसी से बात नही करते।
हर कोई तुम्हें समझे जरूरी तो नही..
हर किसी के सामने अपने आँसू जाया नही करते।
भरोसा टूट जाने पर माफी से क्या होगा..
कांच टूटने पर वो जुड़ा नही करते।
हर कोई नही भरोसे के काबिल यहाँ..
हर किसी पर इतनी जल्दी ऐतबार नही किया करते।
मोहब्बत नही देखती जात- पात, ऊंचा-नीचा, कुल घराना..
इतना सब सोच कर मोहब्त थोड़ी किया करते।
कवयित्री का परिचय
नाम-प्रीति चौहान
निवास-जाखन कैनाल रोड देहरादून, उत्तराखंड
छात्रा- बीए (तृतीय वर्ष) एमकेपी पीजी कॉलेज देहरादून उत्तराखंड।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






