Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

कवि सोमवारी लाल सकलानी की कविता- वाह ! भाई कोरोना तू आ गया

कवि सोमवारी लाल सकलानी की कविता- वाह ! भाई कोरोना तू आ गया।

वाह ! भाई कोरोना। तू आ गया !

हम सदा ही जमीन पर भार रहे।
जिंदा लाश का भार ढोते रहे।
जीवन जीने के लिए खाते रहे,
कभी खाने के लिए नहीं जिएं।

हम मेहनतकश, असंख्य उल्कापिंड,
टूटते तारों के समान ब्रह्मांड में आए,
भावनाओं के द्वंद में, उलझे रह गए।

तिकड़म,तरकीब और तर्क से वंचित,
सत्ता शोहरत शान के गलियारे न पंहुचे।
बस ! चींटियों की तरह काम पर लगे रहे,
कभी टिड्डे ,टिटहरी नहीं बन सके।

हम चूहों की तरह खोदते रह गए,
बनाई हुई बिलों में भुजंग निवास किए।
हमारे बनाए महलों में हमें आने की मनाही है,
हमारे खून पसीने की खेली होली है।

हम राजशाही से गणशाही का दौर देखे हैं,
नारे,भीड़,प्रदर्शन,वोट के लिए जीवन है !
हमारी प्रतिरोधक क्षमता से जलन न करना,
हमे कोरोना नहीं – हम कोरोना भी पचा जाते हैं।

वाह! भाई कोरोणा, तू आ गया !
संसार के सारे भेद मिटा गया !
समतामूलक समाज का पाठ पढ़ाने के लिए,
तू शक्तिसंपन्न मानव को पल भर में समझा गया !

ऐ प्रपंचधारी मानव ! अब भी समय है।
संभल जा ! कुदरत के कहर से डर।
दीवारें न बना ! चंद दिनों के लिए भगवान न बन !
कुदरत के कहर, ईश्वर और कोरोना से डर !

कवि का परिचय
नाम-सोमवारी लाल सकलानी, निशांत।
सुमन कॉलोनी चंबा टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड।