Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

भारत में कोरोना के नए केस साढ़े तीन लाख के करीब, उत्तराखंड में मौत और संक्रमितों का आंकड़ा सर्वाधिक

आज फिर भारत में फिर एक दिन में सबसे ज्यादा 3,49,691 नए कोविड-19 मामले सामने आए। वहीं 2767 लोगों की कोरोना से जान गई।


भारत में कोरना की लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार 25 अप्रैल की सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट में आज फिर भारत में फिर एक दिन में सबसे ज्यादा 3,49,691 नए कोविड-19 मामले सामने आए। वहीं 2767 लोगों की कोरोना से जान गई। दोनों की आंकड़े सर्वाधिक हैं। साथ ही ये लगातार चौथा दिन है, जब एक दिन मे कोरोना के तीन लाख से ज्यादा संक्रमित मिले। शनिवार 24 को 346786 नए कोविड-19 के केस दर्ज किए गए। वहीं, 2624 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई थी।
उत्तराखंड में संक्रमितों और मौत का टूटा रिकॉर्ड
उत्तराखंड में कोरोना ने सारी हदें पार कर दी और पांच हजार से अधिक नए संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार 24 अप्रैल की शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे के भीतर 5084 नए संक्रमित मिले। वहीं, 81 लोगों की कोरोना से मौत हुई। 23 अप्रैल को प्रदेश में 24 घंटे के भीतर 49 लोगों की कोरोना से मौत हुई। वहीं, 17 अप्रैल को मौत के सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए थे। इस दिन 37 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। इससे पहले सबसे ज्यादा नये कोरोना संक्रमित 21 अप्रैल को मिले थे। उस दिन 4807 संक्रमित पाए गए थे।
सरकार के कदम
उत्तराखंड में सरकार की ओर से टीकाकरण अभियान जारी है। शनिवार को 606 केंद्र में 41222 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए हैं। वहीं, सरकारी कार्यालयों में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। साथ ही बाजारों में भी इसका अभियान चल रहा है। प्रदेश में आज शनिवार को देहरादून में दिन में भी कोविड कर्फ्यू लगाया गया था। वहीं, रविवार को पूरे प्रदेश में कोविड कर्फ्यू है। हर शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू भी लगाया जा रहा है। वहीं, अभी तीन दिन तक सरकारी कार्यालय बंद करने के आदेश थे। इसे बढ़ाकर 28 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
एक्टिव मरीज बढ़कर हुए 33 हजार के पार
उत्तराखंड में कोरोना के एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 33330 पहुंच गई है। 1466 लोग शनिवार को स्वस्थ हुए। 2102 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। शनिवार को सर्वाधिक संक्रमित 1736 देहरादून में मिले। हरिद्वार में 958, नैनीताल में 592, उधमसिंह नगर में 378, चंपावत में 321, पौड़ी गढ़वाल में 301, टिहरी में 190, पिथौरागढ़ में 123, अल्मोड़ा में 117 संक्रमित मिले।
155 स्थान पर लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते हमले के बीच उत्तराखंड में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। अब प्रदेश के 155 स्थानों पर कंटेनमेंट जोन है। यहां एक किस्म से लॉकडाउन है। सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक गतिविधियां यहां प्रतिबंधित हैं। बैंक भी बंद करने के आदेश हैं। लोगों को घरों से निकलने की अनुमति नहीं है। एक परिवार का एक सदस्य ही आवश्यक वस्तु के लिए मोबाइल वेतन तक जा सकता है। ऐसे स्थानों में देहरादून में 63, हरिद्वार में 10, नैनीताल में 40, पौड़ी में चार, उत्तरकाशी में 13, उधमसिंह नगर में 11, चंपावत में आठ, चमोली में एक, टिहरी में चार, रुद्रप्रयाग में एक कंटेनमेंट जोन है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।