Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

बॉक्‍स ऑफिस पर पठान का धमाल जारी, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में एक हजार के क्लब में शामिल होने को तैयार

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर पठान हर दिन नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है। इस फिल्म की चर्चा हर तरफ हो रही है। जहां चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के बाद शाहरुख की फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है तो वहीं कमाई के मामले में एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बनाती दिख रही है। सिनेमाघरों में फिल्म को तीन सप्ताह कल पूरे हो जाएंगे, लेकिन कमाई के नाम पर फिल्म अव्वल चल रही है। तीसरे रविवार को भी फिल्म ने भारत में 13 से लेकर 14 करोड़ की कमाई की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस फिल्म ने पहले सप्ताह भारत में 364.15 करोड़ की कमाई की। इसमें 351 करोड़ की कमाई हिंदी वर्जन में की। दूसरे सप्ताह में कमाई का आंकड़ा 94.75 करोड़ रहा। इसमें हिंदी वर्जन में 91.5 करोड़ है। तीसरे रविवार को 13.75 से लेकर 14 करोड़ की कमाई पठान ने की। ऐसे में भारत में हिंदी वर्जन में कुल नेट घरेलू कमाई 490.30 करोड़ है। इसमें 17.5 करोड़ साउथ वर्जन की कमाई का भी शामिल है। यदि घरेलू सकल का आंकड़ा देखें तो यह रविवार तक 590 करोड़ हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन का आंकड़ा 950 करोड़ है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही एक हजार करोड़ का आंकड़ा पूरा कर लेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

गौरतलब है कि फिल्म ‘जीरो’ के बाद शाहरुख खान चार साल बाद ‘पठान’ में नजर आए हैं। फिल्म रिलीज होने से पहले खूब विवादों में भी रही थी। लोगों ने फिल्म को बॉयकॉट करने की भी मांग की थी, लेकिन कलेक्शन देखने के बाद लग रहा है मामला उल्टा ही पड़ गया है। पठान के बाद ‘डंकी’ शाहरुख की अगली फिल्म है। पठान में शाहरुख के अलावा, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी मुख्य भूमिका में हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शाहरुख खान की पठान 25 जनवरी को तमिल, तेलुगू और हिंदी में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म पठान को दुनियाभर की 8 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इसमें 5,500 स्क्रीन भारत में और 2,500 स्क्रीन विदेश में रिलीज की गई थी। हालांकि, अब स्क्रीन की संख्या कम हो गई है। देशभक्ति की रंग में रंगी इस फिल्म को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं। शाहरुख खान ने चार साल बाद सिनेमाघरों में दस्तक दी है।