Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

पीएम मोदी पर बयान को लेकर राहुल गांधी से मांगा गया अवमानना नोटिस का जवाब

संसद सत्र में चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी से बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब राहुल गांधी को टिप्पणी के संबंध में दिए गए नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है। बीजेपी के निशिकांत दुबे और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। लोकसभा सचिवालय ने कहा है कि राहुल गांधी को बुधवार तक जवाब देना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस संबंध में लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पत्र लिखा है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी के विशेषाधिकार हनन के नोटिस पर जवाब मांगा गया है। लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी से कहा है कि वे 15 फरवरी तक जवाब दाखिल करें। उन पर सात फरवरी को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गलत, अवमानना, असंसदीय और भ्रामक तथ्य रखने का आरोप है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

लोकसभा सचिवालय के विशेषाधिकार एवं आचरण शाखा के उपसचिव ने राहुल गांधी को ईमेल भेजा है। राहुल गांधी के खिलाफ निशिकांत दुबे ने ब्रीच ऑफ प्रिविलेज, यानी विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था। वहीं संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा था कि नियम 380 के तहत राहुल गांधी के कुछ असंसदीय, असम्मानीय आरोपों को सदन की कार्यवाही से निकाल दिया जाए।